फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused apprehended for stealing a motor cable from a farm.

Kaithal News: खेत से मोटर की केबल चोरी करने के मामले में 2 आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two accused apprehended for stealing a motor cable from a farm.
कैथल। सीआईए 1 पुलिस ने खेत से मोटर की केबल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि गांव कुराड़ निवासी जगविंदर की शिकायत अनुसार 20 जनवरी की रात को लाम्बा खेड़ी रोड स्थित उसके खेत से दो मोटरों की केबल चोरी हो गई थी। इसमें एक केबल 60 फीट और दूसरी केबल 20 फीट थी। इस बारे में थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज की गई। टीम ने आरोपी गांव कमालपुर निवासी साहिल और सुभाष कॉलोनी कलायत निवासी साहिल उर्फ शैली को काबू किया। व्यापक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कलायत थाना क्षेत्र के गांव सजुमा के खेतों से एक अन्य तार चोरी की वारदात को अंजाम देना भी कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 10 किलो चोरीशुदा तांबा तार बरामद की गई। दोनों आरोपियों को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed