कैथल। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से वायु सेना दिवस मनाया गया। पूर्व सैनिकों ने योद्धाओं के अटूट साहस, समर्पण और राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान के लिए पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इसके बारे में एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि यह कार्यक्रम 8:00 बजे महेश चौक पुराना बस अड्डा पर श्रद्धांजलि से आरंभ हुआ। 9:00 बजे शहीद स्काउडन लीडर महेश चंद्र गुलाटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल के प्रांगण में शहीद की प्रतिमा पर स्कूल प्राचार्य एवं पूरे स्टाफ के साथ मिलकर फूल माला और पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इसक बाद हरियाणा शहीद स्मारक पार्क रोड कैथल के प्रांगण में पहले श्रद्धांजलि बुजुर्ग पूर्व सैनिक बलवंत राज और सार्जेंट दिलबाग की पत्नी संतोष देवी की ओर से दी गई। सभी पूर्व सैनिकों ने पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। राज्य एयर वेटरन्स प्रधान धर्मवीर सिंह व जिला प्रधान एचएफओ भीम सिंह गिल ने वायु सेना स्थापना दिवस एवं वायु सेना की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला और सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर सार्जेंट बलवंत राज, राज्य प्रधान धर्मवीर, जिला प्रधान एचएफओ भीम सिंह गिल, मास्टर वारंट ऑफिसर ज्ञानेश्वर भाल, एच एफ ओ जोगिंदर भाल, एच एफ ओ महेंद्र सिंह शामिल हुए।

वायु सेना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक। एस