फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The district's first government nursing college is being built in Dherdu

Kaithal News: धेरड़ू में बन रहा जिले का पहला राजकीय नर्सिंग कॉलेज

Wed, 09 Jul 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The district's first government nursing college is being built in Dherdu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धेरड़ू गांव में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का नाम अब गुरु ब्रह्मानंद राजकीय नर्सिंग कॉलेज होगा। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इस नामकरण को औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी है। यह पहल पूंडरी विधायक सतपाल जांबा के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

विधायक जांबा ने बताया कि धेरड़ू में लगभग पांच एकड़ भूमि पर यह नर्सिंग कॉलेज बन रहा है, जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही यह संस्थान युवाओं को चिकित्सा शिक्षा देने के लिए प्रारंभ होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत धेरड़ू ने कॉलेज का नाम गुरु ब्रह्मानंद के नाम पर रखने की मांग की थी, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यपाल से अनुरोध कर पूरा करवाया। उन्होंने कहा कि वे और ग्राम पंचायत इस स्वीकृति के लिए हृदय से आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कॉलेज कैथल जिले का पहला राजकीय नर्सिंग कॉलेज होगा, जिससे न केवल जिले बल्कि आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी चिकित्सा क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विधायक जांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकारें शिक्षा और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दे रही हैं। युवाओं की सुविधा के लिए 20 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं।


पूंडरी हलके में अनेक विकास परियोजनाएं चल रही हैं, जिनमें सड़कें मजबूत करने के कार्य प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें विधानसभा में भेजा है, और वे हमेशा जनता के लिए उपलब्ध हैं। पूंडरी हलके में विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed