फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The dead body was taken out after the rescue operation that lasted for three hours.

कौलेखां में युवक की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The dead body was taken out after the rescue operation that lasted for three hours.
गांव कौलेखां में पशुओं को पानी पिलाने व नहलाने पहुंचे 22 वर्षीय युवक दीपक की सोमवार को बरसाती पानी से ओवरफ्लो लदाना तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक को बचाने के लिए कलायत एसडीएम सुशील कुमार की निगरानी में प्रशासन की तरफ से करीब तीन घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इस दौरान नायब तहसीलदार आशीष कुमार, बीडीपीओ रोजी सिंह, थाना प्रभारी बलदेव मलिक मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों और प्रशासन के सहयोग से करीब एक दर्जन गोताखोरों ने तालाब में तलाश की। काफी जद्दोजहद के बाद मृतक का शव करीब 10 फुट गहराई पर कीचड़ में मिला। इसके बाद मृतक के पिता बलवान सिंह से शव की शिनाख्त करवाकर एंबुलेंस के माध्यम से शव को जिला अस्पताल ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पोस्टमार्टम की कार्यवाही में लगी थी। युवक की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

दीपक पशुपालन का कार्य करता था। दोपहर 12 बजे वह पशुओं के साथ तालाब पर पहुंचा। करीब तीन बजे पशु तालाब से घर पहुंचे। जब उनके साथ दीपक नहीं था तो अनहोनी की आशंका के मद्देनजर परिवार के लोग तालाब पहुंचे। तालाब के किनारे दीपक के कपड़े व चप्पल रखे थे। जबकि लाठी पानी में तैर रही थी। इस पर प्रशासन व ग्रामीणों को परिवार के लोगों ने घटना की सूचना दी। तुरंत प्रभाव से बचाव अभियान शुरू हुआ।
विज्ञापन

बीमार पिता बलवान सिंह, बुजुर्ग माता, पत्नी बाला व दो मासूम बच्चों के मुंह में दीपक की मेहनत-मजदूरी से ही निवाला आता था। परिवार एक खंडहर जैसे मकान में गुजर बसर कर रहा है। दीपक की मौत के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलायत एसडीएम सुशील कुमार ने कहा कि कलायत में बारिश अधिक होने के कारण जलभराव की समस्या हुई है। इसके लिए पंप लगाकार पानी की निकासी की जा रही है। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed