फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The dead body of Reena of Narad village turned out to be found in a closed room

गांव नरड़ की रीना का निकला शुगर मिल कालोनी के सामने कमरे में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
The dead body of Reena of Narad village turned out to be found in a closed room
कैथल। शुगर मिल कालोनी के सामने बंद कमरे में शुक्रवार को मिला शव नरड़ गांव की 32 वर्षीय रीना का था। उसके एक हाथ पर उसके स्वर्गीय पति मदन व दूसरे हाथ पर उसके खुद के संक्षिप्त नाम आरडी का टैटू गुदा था। इससे उसके मायके के लोगों ने शव की शिनाख्त कर ली। वह दो माह पहले ससुराल वालों से मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसी कारण परिजनों ने पुलिस में शिकायत नहीं की। उसके सिर में चोट बताई जा रही है। इससे पुलिस को आशंका है कि किसी ने उसकी हत्या करके शव कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।
विज्ञापन

शुगर मिल कॉलोनी के सामने खाली पड़े मकान के कमरे में एक महिला का शुक्रवार को शव मिला था। एसपी मकसूद अहमद ने भी घटनास्थल का दौरा किया था। किसी ने महिला के शव को अंदर रखकर बाहर से ताला लगा दिया था। कई दिन बाद जब मकान मालिक वहां पहुंचा तो उसने सबसे पहले ताला तोड़कर महिला का शव देखा था। इसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

दोनों हाथों पर गुदे थे टैटू
पुलिस को जांच में पता चला कि उसके एक हाथ पर मदन नाम का और दूसरे हाथ पर आरडी के नाम का टैटू गुदा था। पुलिस ने आसपास के इलाके में छानबीन की। उसके कपड़ों आदि से पहचान का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस को पता चला कि यह महिला नरड़ गांव निवासी रीना हो सकती है। इसके बाद पुलिस ने उसके ससुराल पक्ष को बुलाकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन ससुराल में कोई उसे पहचान नहीं पाया। इसके बाद उसके गांव चुहड़माजरा में से मायके के लोगों को बुलाया गया। मायके वालों ने उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मायके वालों को सौंप दिया। जब ससुराल पक्ष ने महिला के शव को न लेने की बात कही तो मायके पक्ष से लोग उसका शव का चुहड़माजरा ले गए। वहां उसका अंतिम संस्कार करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास के पास रहते हैं चार बच्चे
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतका के पति मदन की वर्ष 2016 में मौत हो गई थी। उसकी तीन बेटियां व एक बेटा उसकी सास के पास रहते हैं। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि उसके सिर में चोट लगी है। इससे पुलिस को अंदेशा है कि उसकी हत्या करके शव अंदर कमरे में रखा गया है। पुलिस महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल व अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि शव की शिनाख्त उसके मायके के लोगों ने करते हुए बताया कि ससुराल पक्ष के शव लेने से इंकार करने पर मायके के लोग शव को ले गए। पुलिस अब उसके मोबाइल सहित अन्य तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। एसपी ने कहा कि यह मामला हत्या का हो सकता है। अन्य जानकारी विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed