फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The convoy came out to welcome the MP

Kaithal News: सांसद के स्वागत के लिए निकला काफिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
The convoy came out to welcome the MP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच के नेतृत्व में शनिवार को भाई उदय सिंह किले से सैंकड़ों बाइकों का काफिला पुलिस लाइन कैथल में प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के स्वागत में पहुंचा। जहां पर सांसद खेल स्पर्धा के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। काफिले में युवा हाथों में भाजपा का झंडा लिए हुए थे।

पुलिस लाइन में पहुंचने पर भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच व युवा नेता सुमित गर्ग नौच ने प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर को पुष्प भेंटकर उनका स्वागत किया। नौच ने कहा कि
विज्ञापन


आज हरियाणा का युवा भाजपा की नीतियों से खुश है। युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के रोजगार मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार हर वर्ग के हित में नीतियां बना रही है। भाजपा सरकार ने खेलोंं को बढ़ावा देने के लिए व युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया है, जो कि सराहनीय कदम है। अगर खेलों की तरफ अपना ध्यान लगाएगा तो स्वास्थ्य के साथ-साथ उन्हें रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पार्षद राजेश सिसोदिया, राज सैनी, पार्षद रिंकू सैनी, विजय भारद्वाज, धर्मबीर सैनी, पार्षद दीपक शर्मा, पार्षद प्रवेश शर्मा , विकास सौदा, मोहित धीमान, मीनू क्योडक़, बलराज पार्षद, बलजीत इंदल, संजू गुज्जर, रामफल सैनी, वीरेंद्र बतरा, बिल्लू जांगड़ा, बलकार जांगड़ा, धर्मवीर सैनी, निरंजन सैनी व सुभाष कुमार सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed