फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The congregation presented bhajans in Dhand

Kaithal News: ढांड में मंडली ने पेश किए भजन

Fri, 01 May 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 01 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The congregation presented bhajans in Dhand
30 ढांड 01 भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान करते हुए भजन मंडली।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। शिव मंदिर चंदलाना में भी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां हवन-यज्ञ व भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजन मंडली ने भजनों के माध्यम से भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर के महंत शेरपुरी ने अपने प्रवचन में बताया कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं, जो शस्त्र और शास्त्र दोनों के ज्ञाता तथा चिरंजीवी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ परशु (फरसा) धारण किया। मूल रूप से उनका नाम ‘राम’ था, लेकिन भगवान शिव से दिव्य परशु प्राप्त करने के बाद वे परशुराम कहलाए। उन्होंने कहा कि परशुराम ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर धर्म की स्थापना की और समाज को सत्य व न्याय का मार्ग दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed