फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The condition of 11 roads in Guhla and Poondri blocks will improve

गुहला व पूंडरी ब्लॉक में 11 सड़कों की हालात सुधरेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
The condition of 11 roads in Guhla and Poondri blocks will improve
कैथल। गुहला व पूंडरी ब्लॉक में पीडब्ल्यूडी विभाग 11 सड़कों की सूरत बदलेगा। इसके लिए विभाग की ओर से 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा की राशि से अकेले गुहला ब्लॉक में खस्ताहाल सड़कें सुधरेगी।
विज्ञापन

मरम्मत के अभाव में पिछले कई वर्षों से सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। अब इन सड़कों के सुधारीकरण हो जाने से सैकड़ों गांवों के लोगों की आवाजाही में आसानी होगी। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के बाद इन सड़कों को नए सिरे से दोबारा बनाने की मंजूरी मिली है। इन सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। डेढ़ माह के अंदर इन सड़कों पर विभाग की ओर से काम शुरू कर दिया जाएगा। नए सिरे से सड़कों का निर्माण हो जाने के बाद ग्रामीणों को राहत मिलेगी। सडक़ों के नए सिरे से निर्माण करवाने के लिए ग्रामीण सरकार व विभाग से कई बार मिल चुके थे। मांग को पूरा करते हुए विभाग ने सडक़ें बनाने के लिए टेंडर लगाया है।
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़कों से हो रहीं दुर्घटनाएं
खस्ताहाल सड़कों पर रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन सड़कों पर सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को होती है। कई बार गड्ढे में गिरकर दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। अब इन सड़कों के दोबारा से बन जाने के बाद सड़क दुर्घटनाओं से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों की होगी मरम्मत
स्वीकृत बजट से रमाना रमानी से हाबड़ी रोड, सारसा से सलेमपुर, सिकंदर खेड़ी से हाबड़ी रोड, सीवन रोड से डेरा तारा सिंह, केनाल रोड से डीग रोड, पूंडरी हाबड़ी रोड से डेरा गुज्जर वाला, पूंडरी से रणधीर फार्म, आरडी 500, 1600 से पूंडरी रोड, तारांवाली से मस्तगढ़, मोहनपुर से माजरी को जाने वाली कई सड़कों का नए सिरे से निर्माण होगा। विभाग के अनुसार जल्द ही सड़कों को नए सिरे से बनाया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन वरुण कंसल ने बताया कि टेंडर लगा दिया गया है। लगभग 11 सड़कों का नए सिरे से निर्माण होगा। सभी सड़कों पर डेढ़ माह के अंदर काम शुरू हो जाएगा। सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed