फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The committee of Bharatiya Kisan Union inspected the mandis

Kaithal News: भारतीय किसान यूनियन की कमेटी ने किया मंडियों का निरीक्षण

Sat, 19 Apr 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 19 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The committee of Bharatiya Kisan Union inspected the mandis
कैथल। भारतीय किसान यूनियन की कमेटी ने शुक्रवार को अनाज मंडी का दौरा किया। गेहूं खरीद केंद्र गुहना व सजूमा में माप-तौल को जांचा। कई दुकानों पर सही माप-तौल मिला, लेकिन कुछ दुकानों में 150 ग्राम से लेकर 250 ग्राम प्रति कट्टा गेहूं अधिक मिली। किसान नेता सतपाल दिल्लो वाली ने बताया कि खरीद केद्रों पर मार्केट कमेटी का कोई कर्मचारी नहीं मिला। इस कारण आढ़ती को मौके पर बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद केंद्रों पर गेहूं के कट्टों की लिफ्टिंग नहीं हो रही। इस कारण किसानों को गेहूं डालने में जगह नहीं मिल रही है। इसलिए खरीद एजेंसियों से अपील है कि जो गेहूं तुला हुआ है। उसको जल्दी से जल्दी लिफ्टिंग करें ताकि किसान के खातों में पैसा आ जाए। इस मौके पर किसान नेता प्रदीप, महेंद्र, राजेंद्र, जिले सिंह, राजपाल, राजकुमार व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


चीका अनाज मंडी पहुंचे एसडीएम

गुहला-चीका। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने चीका अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न खरीद एजेंसियों से रबी फसलों की खरीद, लिफ्टिंग और किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से कहा कि किसानों को गेहूं बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उनकी फसल की खरीद और भुगतान समयबद्ध सुनिश्चित किया जाए। किसानों की फसल को निर्धारित एमएसपी पर खरीदा जाए। मंडी में जाम जैसी स्थिति पैदा न होने दें। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं भी जानी। मौके पर मौजूद अधिकारियें को निर्देश दिए कि किसानों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाए। यदि कोई अधिकारी व कर्मचारी डयूटी में लापरवाही बरतेगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed