फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The committee contributed 61,000 for the Kanyadan of a girl from a poor family.

Kaithal News: गरीब बेटी के कन्यादान में समिति ने दिए 61 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The committee contributed 61,000 for the Kanyadan of a girl from a poor family.
चेक सौंपते हुए समिति सदस्य। विज्ञप्ति
कैथल। नर सेवा को नारायण सेवा मानकर जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने वाली कठवाड़ यूएसए सेवा समिति ने गरीब परिवार की बेटी के विवाह में आर्थिक सहयोग कर समाजसेवा की मिसाल पेश की। समिति की ओर से विवाह के अवसर पर परिवार को 61 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। यह राशि लड़की की दादी सुकमा देवी को सौंपी गई। समिति के प्रतिनिधि जागर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मेजर सिंह, पूर्व सरपंच धर्मपाल सिन्हा, संजय प्रजापति और सावन शर्मा ग्योंग ने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। आर्थिक अभाव के कारण किसी गरीब परिवार की बेटी का विवाह प्रभावित न हो, इसके लिए समिति अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करती रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इससे आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना मजबूत होगी। ग्रामीणों ने कहा कि जरूरत के समय किसी परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची समाजसेवा है।

चेक सौंपते हुए समिति सदस्य। विज्ञप्ति

चेक सौंपते हुए समिति सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed