Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The colourful presentation mesmerised the audience.

Kaithal News: रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Sun, 21 Sep 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The colourful presentation mesmerised the audience.
33...आरकेएसडी कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान मौजूद विद्यार्थी और ​शिक्षक। - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के राम कृष्ण हॉल में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न सांस्कृतिक और कलात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना था। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसे देखकर दर्शक झूम उठे।

प्रतिभागियों ने वाद्य यंत्र एकल, मिमिक्री, एकल अभिनय, गायन, नृत्य, रंगोली, स्केचिंग/कार्टूनिंग, कोलाज निर्माण, स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर निर्माण, मृत्तिका शिल्प एवं फुलकारी/बंदनवार निर्माण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया और अपनी रचनात्मकता एवं समर्पण से सबको प्रभावित किया।
विज्ञापन


अश्वनी शोरवाला और सभी पदाधिकारियों का स्वागत बैज पहनाकर किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि अश्वनी शोरवाला, अध्यक्ष, राष्ट्रीय विद्या समिति ने विद्यार्थियों को अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ सह- पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक समिति के संयोजक अशोक अत्रि ने कॉलेज की वार्षिक सांस्कृतिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और प्रतिभागियों को आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर श्याम लाल बंसल, पंकज बंसल, सुनील चौधरी, नवनीत गोयल, गौरव मंगल और राजेश आदि भी मौजूद रहे।
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के परिणाम:
n वाद्य यंत्र एकल:
प्रथम – सौरभ (बीए द्वितीय)

द्वितीय – रोहित (बीकॉम प्रथम)

तृतीय – सलोनी (बीए तृतीय)

n मिमिक्री:
प्रथम – रोहित (बीकॉम प्रथम)

द्वितीय – दिलप्रीत (बीए द्वितीय)

तृतीय – कुनाल कुमार (बीए प्रथम)

n एकल अभिनय:
प्रथम – रोहित (बीकॉम प्रथम)

द्वितीय – तन्नू (बीए द्वितीय)

तृतीय – मानसी (बीए तृतीय)

n नृत्य:
प्रथम – अशोक (एमए प्रथम)

द्वितीय – प्रिया (बीकॉम प्रथम)

तृतीय – मोनिका (बीए द्वितीय)

n गायन:
प्रथम – मानसी

द्वितीय – सलोनी

तृतीय – रिदम

n रंगोली:
प्रथम – रितिका (बीए अंतिम)

द्वितीय – मुस्कान

तृतीय – तनु

सांत्वना – वंशिका (बीए द्वितीय वर्ष)

n मृत्तिका शिल्प (क्ले मॉडलिंग):
प्रथम – मुकेश (बीए प्रथम)

द्वितीय – तन्नू (बीए द्वितीय)

तृतीय – याचना (बीए द्वितीय)

n कोलाज निर्माण:
प्रथम – गर्विता

द्वितीय – नंदिनी

तृतीय – महक

n स्पॉट पेंटिंग:
प्रथम – सोनी

द्वितीय – वंदना

तृतीय – मोहित

n पोस्टर निर्माण:
प्रथम – भुवनेश्वरी (बीए प्रथम वर्ष)

द्वितीय – चारु (बीए द्वितीय वर्ष)

तृतीय – मुकेश (बीए तृतीय वर्ष)

n फुलकारी / बंदनवार निर्माण:
प्रथम – मुकेश (बीए तृतीय वर्ष)

बंदनवार – प्रथम: यक्षित, द्वितीय: हिमांशी, तृतीय: पूजा रानी एवं मुकेश

n स्केचिंग / कार्टूनिंग:
प्रथम – यक्षित (बीकॉम प्रथम, सायंकालीन)

द्वितीय – मुकेश (बीए तृतीय, प्रातःकालीन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed