फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The cold wave softened due to the sun and prevailed again in the evening.

Kaithal News: धूप से ठंड के तेवर ढीले पड़े, शाम होते ही फिर हावी

Fri, 12 Jan 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Jan 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
The cold wave softened due to the sun and prevailed again in the evening.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ठंड के तेवर वीरवार की दोपहर बाद धूप निकलने से ढीले पड़े और लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। धूप निकलते ही लोग अपने घर की छतों पर, घर प्रांगण, पार्कों में धूप सेकने लगे। धूप का बुजुर्गों व बच्चों ने कई दिनों बात लुत्फ उठाया। हालांकि बाद में फिर ठंड हावी हो गई।

बीते कई दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी, वीरवार दोपहर का धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली। धूप निकलने के बाद तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की गई है। अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शाम होते होते एक बार फिर से शीतलहर को प्रभाव बढऩे लगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वीरवार सुबह की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई थी। शीतलहर के चलते हांड कंपा ठंड थी। सुबह के समय लोगों ने अलाव का सहारा लेकर अपने कामकाज पर पहुंचना पड़ा था। दोपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों के सुबह के समय वाहन चलाते ही हाथ पांव सुन्न हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूप निकलने के बाद थोड़ी राहत महसूस हुई। दोपहर से शाम पांच बजे तक धूप निकली। धूप का प्रभाव भी अच्छा रहा। धूप में बैठने से सर्दी से राहत मिली। किसान प्रदीप चहल, नवदीप, रिंकू, राजेश रहेजा ने बताया कि अब तक कड़ाके की सर्दी पड़ी है। मौसम में भी 85 प्रतिशत नमी रही है। अब तक क्षेत्र में सब्जियों व रबी की फसलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं है।

उन्होंने कहा कि यदि आने वाले समय में इतनी ही ठंडक होती है तो सब्जियों की फसलों को नुकसान हो सकता है। दोबारा ठंडक हुई थे सब्जियों में गलन शुरू हो जाएगी। जिसके बाद सब्जियों का उत्पादन बहुत कम हो जाएगा। सुबह-शाम हल्का कोहरा होने की भी संभावना बताई गई है।


आगामी कई दिनों तक मौसम स्थिर बना रहेगा। आसमान में बादलों के चलते धूप छांव असर रहेगा। सर्दी से फसलों व सब्जियों में कोई नुकसान नहीं है। -डॉ. रमेश चंद वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed