{"_id":"668dd9ef28522bb5150cbd84","slug":"the-cleanliness-system-in-the-city-has-broken-down-there-are-piles-of-filth-kaithal-news-c-18-1-knl1004-427537-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था, गंदगी के लगे ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था, गंदगी के लगे ढेर
Wed, 10 Jul 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर में पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। इस समय बारिश का मौसम चल रहा है और शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों से भयानक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने से पार्षदों से लेकर आम लोगों में भी रोष है।
नाराज लोगों का कहना है कि प्रशासन ने सर्वेक्षण के चलते तो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाए।
गौरतलब है कि शहर में बनाए गए कचरा प्वाइंटों पर समय से कचरे का उठान नहीं हो पाता है। इस कारण भी यह समस्या और अधिक गंभीर बन चुकी है। शहर में इस साल डोर-टू-डोर कचरा उठान के लिए नौ करोड़ रुपये की निविदा सूचना जारी की गई है। इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है और इस नतीजा सिफर है।
शहर में सबसे अधिक समस्या मुख्य बाजारों में है। यहां पर दुकानदारों ने समस्या का समाधान न होने पर धरना और प्रदर्शन तक करने की चेतावनी दे डाली है। नाराज दुकानदारों का कहना है यदि जल्द ही कचरा उठान की समस्या का समाधान नहीं होता है तो वे बड़ा फैसला नगर परिषद के खिलाफ लेंगे। इस समय से तलाई बाजार में सिटी थाना के पास राजकीय कन्या स्कूल, खुराना रोड, अमरगढ़ गामड़ी, अर्जुन नगर, गुरु तेग बहादुर चौक और करनाल रोड पर कई जगहों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है नगर परिषद में 450 से अधिक सफाई कर्मियों को पूरे शहर की सफाई का जिम्मा दिया गया है। नगर परिषद की सदन की बैठक में स्ट्रीट लाइटों के साथ वार्ड के पार्षदों की ओर से सफाई कर्मियों की कमी और सफाई व्यवस्था की बदहाली का मुद्दा लगातार उठाया जाता है।
बीमारी फैलने की आशंका ः बिल्लू
शहर में कई दिन से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। यहां पर बने कचरा प्वाइंट से कचरा समय से नहीं उठाया जा रहा है। छुट्टी बीच में आ जाए तो कचरा उठ ही नहीं पाता है। सफाई व्यवस्था न बन पाने के कारण गंदगी के ढेर लगने लगे हैं। नगर परिषद के अधिकारियों को भी इस बारे में उन्होंने अवगत करवाया है, जिसके बाद भी सफाई नहीं हो सकी है।
बिल्लू, खुराना रोड निवासी
बाजारों में भी लगे गंदगी के ढेर ः सुदेश
शहर की कॉलोनी ही नहीं, बल्कि बाजारों में भी इस समय गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। शहर के मुख्य बाजार में कचरे का उठान बिल्कुल भी नहीं हो पा रहा है। इससे गंदगी फैलने से बीमारी फैलने की आशंका से मना नहीं किया जा सकता। नगर परिषद की ओर से सफाई व्यवस्था को लेकर कोई प्रबंध नहीं होता है। - जगदीश तनेजा, दुकानदार तलाई बाजार, कैथल।
सफाई व्यवस्था को गंभीरता से लें ः सुंदर
केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तक स्वच्छता को बढ़ावा देने के दावे और प्रयास कर रही है। इसके बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल हो रही है। सफाई व्यवस्था को जिला और नगर प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए। इसके लिए हर समय व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की जरूरत है। बारिश में गंदगी से बदबू फैलने लगती है और इससे बीमारियां। - सुंदर शर्मा, शहरवासी।
न पहुंचते डंपर और न उठ रही गंदगी ः सुशीला
शहर के कई वार्डों में न तो नगर परिषद के डंपर हर स्थान पर पहुंच रहे हैं और न ही सफाई कर्मी। यहां तक कि गंदगी के ढेरों को उठाने के लिए भी कोई व्यवस्था संबंधित अधिकारी नहीं कर रहे। यह हालात तब हैं, जबकि शहर को स्वच्छ शहरों की श्रेणी में लाने के दावे किए जा रहे हैं। कई बार इस मुद्दे को उठाया गया है। - सुशीला शर्मा, पार्षद, वार्ड नंबर 11, कैथल।
शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद की ओर से लगातार बेहतर प्रयास किए जा रहा है। सभी सफाई कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे कचरा उठान के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। यदि किसी शहर वासी को सफाई से संबंधित समस्या है तो वे कार्यालय में पहुंचकर उन्हें लिखित में शिकायत दें। उसका जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा। - कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, कैथल।