फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The chants of Hare Krishna-Hare Rama resonated

Kaithal News: गूंजे हरे कृष्णा-हरे रामा के जयकारे

Sun, 29 Jun 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 29 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The chants of Hare Krishna-Hare Rama resonated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इस्कॉन प्रचार समिति कुरुक्षेत्र एवं कैथल की ओर से शनिवार को अंबाला रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर से भगवान जगन्नाथ की 18वीं भव्य रथयात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान हरे कृष्णा हरे रामा के संकीर्तन और जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला और भाजपा की नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने नारियल फोड़कर और रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालु रथ की रस्सी पकड़कर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दिव्य स्वरूप के साथ चले।
विज्ञापन


यह रथयात्रा श्री खाटू श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर ढांड रोड, सेक्टर 19, मार्केट 19, मध्य मार्ग, ऋषि नगर, करनाल रोड, पिहोवा चौक, कमेटी चौक से होते हुए देर रात गीता भवन मंदिर में भंडारे के साथ संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों, मृदंग, करताल और भजनों की स्वर लहरियों के बीच भगवान का गुणगान करते रहे। दिल्ली से आए इस्कॉन के वैष्णव संन्यासी भी भजन कीर्तन में सम्मिलित हुए। शहर में सात स्थानों पर क्रेन की सहायता से भगवान जगन्नाथ को भोग अर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर समिति के दीपक अग्रवाल, राज गुलाटी, आशीष गर्ग, राम निवास, संजय वाही, अमित गर्ग, भारत मदान, श्यामलाल वर्मा, नीरज गर्ग, रमेश कुमार, बलविंदर, संजीव धीमान, सुमित ओबराय आदि उपस्थित रहे।

जगह-जगह पुष्पवर्षा, आकर्षण का केंद्र रही सोने की झाड़ू

रथयात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इस बार सड़कों पर बिछाई गई सोने की झाड़ू विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा मार्ग पर रंगोली सजाई गई और तोरण द्वार तथा रंग-बिरंगी लाइटों से शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed