फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The challenge was to get out of Pakistan after partition

Kaithal News: बंटवारे के बाद पाकिस्तान से निकलना थी चुनौती

Mon, 14 Aug 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 14 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The challenge was to get out of Pakistan after partition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी तो मिल गई थी। आजादी के जश्न के बीच हिंदुस्तान का बंटवारा लोगों को खल रहा था। बंटवारे के बाद पाकिस्तान से निकलना बड़ी चुनौती थी। यह कहना है आरकेएसडी कॉलेज के अंग्रेजी के पूर्व प्रोफेसर व साहित्यकार प्रो. अमृत लाल मदान का।
उन्होंने आजादी के समय की यादें साझा करते हुए बताया कि जिस समय देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ तो उनकी आयु महज सात साल की थी। पाकिस्तान से भारत आ रहे लोगों पर काफी अत्याचार किया जा रहा था। हिंदुओं में भारत पहुंचने की होड़ लगी थी। इन लोगों में वह भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शामिल थे।
विज्ञापन

जो लोग बंटवारे के बाद पाकिस्तान से भारत आना चाहते थे। वे लगातार मारपीट के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर भारत की तरफ आगे बढ़ रहे थे। पाकिस्तान से भारत आना से खाली नहीं था। प्रो. मदान ने बताया कि वे पाकिस्तान के जिला डेरा गाजी खां से भारत में वापस आ रहे थे। उसी समय वहां के कुछ लोग उन्हें लूट के इरादे से रोकना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय एक दरगाह के मौलवी उनके बचाव के में सामने आए। उन्होंने उन लोगों को वहां से भगा दिया। वहां के लोग मौलवियों के धर्म गुरु होने के नाते उनकी बातें मानते हैं। मदान बताते हैं कि भारत देश आजादी तक भी हिंदुस्तान था। अंग्रेजों ने दोनों देशों के लोगों में नफरत की भावना पैदा की थी।

आजादी से तीन दिन पहले ही वहां पर एक जुलूस निकल रहा था। उस दौरान वे अपने चाचा के साथ थे। वहां पर लोगबनके रहेगा पाकिस्तान के नारे लगा रहे थे। उनके इन नारों के जवाब में हिंदुस्तान के लोग नहीं बनेगा पाकिस्तान के नारे लगा रहे थे। इससे लोगों में तनाव बन गया था। भगदड़ मच गई थी। उनके चाचा उन्हें लेकर वहां से तुरंत भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed