{"_id":"67d5d34ef4c04e4a010cae88","slug":"the-budget-meeting-in-cheeka-is-likely-to-be-tumultuous-kaithal-news-c-18-1-knl1004-602633-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में बजट की बैठक हंगामेदार होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में बजट की बैठक हंगामेदार होने के आसार
Sun, 16 Mar 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। नगर पालिका चीका की सालाना बजट बैठक सोमवार 17 मार्च को बुलाई गई है। इसमें हंगामे के आसार बताए जा रहे हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी ने इस बैठक में सभी पार्षदों के पहुंचने और शहर के विकास के लिए बजट पास करने में सहयोग करने का भरोसा जताया है। उधर, विरोधी खेमे के पार्षदों का कहना है कि बहुमत उनके पास है और जिस प्रकार से 13 मार्च को पार्षदों के नहीं पहुंचने से बैठक रद्द करनी पड़ी थी, वैसे ही अध्यक्ष बजट पास नहीं कर सकेंगी।
उन्होंने कहा कि पहली की तरह इस बार भी 17 मार्च की बैठक रद्द होगी। विरोधी गुट की अगुवाई कर रहे चीका नपा के पूर्व अध्यक्ष व वार्ड नंबर 16 से पार्षद तरसेम गोयल व वार्ड नंबर दो से पार्षद दलबीर सीड़ा ने कहा कि अध्यक्ष रेखा रानी कुरुक्षेत्र की रहने वाली हैं और उन्हें चीका शहरवासियों की समस्याओं की कोई जानकारी नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यक्ष वार्डों में होने वाले विकास कार्यों को लेकर पार्षदों से चर्चा नहीं करती और अपनी मर्जी से पैसे खर्च करती हैं। पार्षदों ने ये भी आरोप लगाए कि पहले से ही बनी हुई गलियों व नालियों को उखाड़ कर उन्हें दोबारा से बनाया जाता है और जहां विकास कार्यों की जरूरत है वहां पर काम नहीं होते।
विज्ञापन
तरसेम गोयल व दलबीर सीड़ा ने कहा कि पिछले अढ़ाई साल में चीका में ऐ भी विकास का काम नहीं है जबकि विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च दर्शाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष रेखा रानी अब बहुमत खो चुकी हैं।
बजट पास करने के लिए 11 पार्षदों का बैठक में मौजूद रहना जरूरी ः चीका नगरपालिका में 17 पार्षद व एक अध्यक्ष सहित कुल 18 सदस्य है। अध्यक्ष को किसी भी प्रकार का एजेंडा पास करने के लिए कम से कम 11 पार्षदों का बैठक में मौजूद रखना होगा। विरोधी गुट के पार्षद जिस प्रकार से अपने साथ बहुमत होने का दावा कर रहे उसे देखते हुए 17 मार्च को होने वाली बैठक पर भी अभी से खतरा मंडराता हुआ नजर आने लगा है।
नाराज पार्षद पूर्व विधायक के साथ कर चुके बैठक ःचीका नगर पालिका प्रशासन की ओर से 13 मार्च को बजट के लिए बैठक बुलाई थी लेकिन पर्याप्त पार्षदों के ना पहुंचने के चलते यह बैठक रद्द करनी पड़ी थी। विरोधी गुट के पार्षदों ने उसी दिन पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर के साथ बैठक कर एक तरह से चेयरपर्सन के खिलाफ खुल्लम खुला विरोध का बिगुल भी बजा दिया था। पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने भी पार्षदों की जल्द मुख्यमंत्री के साथ बैठक करवा मार्ग दर्शन लेने की बात कही थी। सोमवार 17 मार्च को बुलाई गई बैठक के संबंध में भी आज कुछ पार्षदों ने बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया।
उधर, नगरपालिका अध्यक्ष रेखा रानी ने कहा कि सभी पार्षद उनके साथ है। उन्होंने विश्वास जताया कि शहर के विकास के लिए बजट पास करने में पार्षद अवश्य सहयोग करें।