फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The brutal murder of their only son has left a family in deep sorrow.

Kaithal News: इकलौते बेटे की निर्मम हत्या से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Fri, 13 Feb 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The brutal murder of their only son has left a family in deep sorrow.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बीते बुधवार को रामथली गांव में दिनदहाड़े हुई किशोर की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इकलौते बेटे की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर यह सब कैसे हो गया। पड़ोसियों के अनुसार, नवराज सिंह शांत स्वभाव का था और उसकी असमय मौत से पूरा इलाका स्तब्ध है। घटना के बाद गांव में सनसनी का माहौल बना हुआ है। मृतक का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। उसकी बड़ी बहन महकप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रही है और शुक्रवार को विदेश से लौटेगी। परिजनों ने उसके आने तक शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता मंगल सिंह, निवासी खरका, खेतीबाड़ी करते हैं। परिवार में एक बड़ी बेटी और इकलौता बेटा नवराज सिंह था। नवराज की उम्र करीब 17 वर्ष थी और वह गांव के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। परिवार की सारी उम्मीदें उसी पर टिकी थीं।
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले वॉलीबॉल मैच को लेकर नवराज का कुछ छात्रों के साथ विवाद हो गया था। बुधवार को वह अपने दोस्त विनीत के साथ समझौता करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचा था। आरोप है कि वहां मौजूद युवकों ने उस पर डंडों, लाठियों और कृपाण से हमला कर दिया। हमले के दौरान उसकी कमर में कृपाण घोंप दी गई और उसे घुमाया गया, जिससे उसकी बायीं किडनी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। उसका साथी विनीत भी हमले में घायल हुआ है और उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही गुहला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। नहर की पटरी के पास घटनास्थल पर चप्पलें पड़ी मिलीं। आसपास पत्तों और घास पर खून के धब्बे भी पाए गए। काले, सफेद और ग्रे रंग की चप्पलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने सीआईए व संबंधित थाना क्षेत्र की टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद और 12 अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -बीरभान, एसएचओ, गुहला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed