फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The bodies of four youths reached Kaithal at around four o'clock from Himachal

हिमाचल से करीब चार बजे कैथल पहुंचे चार युवकों के शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The bodies of four youths reached Kaithal at around four o'clock from Himachal
The bodies of four youths reached Kaithal at around four o'clock from Himachal - फोटो : Kaithal
बिलासपुर के निकट हुए हादसे में जिला के चार युवकों की दर्दनाक मौत के बाद बुधवार शाम करीब चार बजे चारों के शव गमगीन माहौल में कैथल पहुंचे। मृतक दो युवकों का अंतिम संस्कार कैथल के करनाल रोड स्थित श्मशान घाट में तो दो सगे भाईयों का अंतिम संस्कार गांव मालखेड़ी में किया गया। दोनों जगह भारी संख्या में लोगों ने नम आंखों से चारों नौजवानों को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

शाम चार बजे करनाल रोड स्थित श्मशान घाट में फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रोबिन व भगत सिंह कॉलोनी निवासी मोहित के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। यहां बड़ी तादाद में युवा अपने दोस्त को अंतिम विदाई देने पहुंचे। श्मशान घाट के अंदर व बाहर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। यहां एक साथ दो दोस्तों की चिताएं जलीं। हादसे से सुध-बुध खोए रॉबिन की मां की चीख पुकार से सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

उधर, गांव मालखेड़ी निवासी जाट कॉलेज के पूर्व प्रधान पूर्व सरपंच दर्शन सिंह के दो सगे पुत्रों राहुल व अभिषेक की भी इस हादसे में मौत हो गई थी। उनके शव का भी गांव मालखेड़ी में अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed