{"_id":"6521ae9ff648b87cbf09c266","slug":"the-audience-was-overwhelmed-by-the-nishadraj-shri-ram-dialogue-kaithal-news-c-18-1-knl1004-236730-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: निषादराज-श्रीराम संवाद से दर्शक भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: निषादराज-श्रीराम संवाद से दर्शक भाव विभोर
Sun, 08 Oct 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। मां बाहर वाली ड्रामाटिक रंगमंच क्लब की ओर से रामलीला मंचन के पांचवें दिन श्री राम वनवास और केवट अनुराग की लीला का मंचन किया। इसमें निषादराज और श्रीराम संवाद सुनकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
इससे पूर्व रामलीला का शुभारंभ समाजसेवी विक्रम गुर्जर, सतपाल सैनी, अश्वनी राणा व टिंकी सैनी ने रिबन काटकर किया। रामलीला में मंच संचालन बंटी सैनी ने किया। महारानी कैकेयी के कोप भवन में जाने पर महाराज दशरथ जब नाराजगी का कारण पूछते हैं तो कैकेयी ने अपने दोनों वरदान मांगती है। यह सुनकर राजा दशरथ मूर्छित हो जाते हैं। श्री राम को इस बात की जानकारी होती है तो माता-पिता की आज्ञा का पालन करने के लिए लक्ष्मण और सीता के साथ वन की ओर निकल पड़ते हैं।
गंगा नदी के किनारे पहुंचने पर केवट को नाव से उस पार जाने के लिए पुकारते हैं परंतु केवट ने यह शर्त रखा की जब श्री राम का पैर धो लेगा तभी नाव में बैठाएगा। प्रभु श्री राम को केवट की बात मानकर अपने पैर धुलवाने के बाद नाव में बैठना पड़ता है और लक्ष्मण तथा जानकी के साथ गंगा के उस पार जाकर पंचवटी में निवास करते हैं। इसके अलावा निषादराज का भगवान श्री राम से संवाद का मंचन किया। श्री राम केवट संवाद को सुनकर दर्शक भाव विभोर हो गए। मंच निर्देशक बलराम स्नेही ने किया। इस मौके पर रोशन सैनी, राजीव सैनी, सन्नी सैनी, बलराम स्नेही, पाल सैनी मौजूद रहे।