फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The appearance of all the bus stands in the district will change from one crore

एक करोड़ से बदलेगी जिले के सभी बस अड्डों की सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The appearance of all the bus stands in the district will change from one crore
जिले के बस अड्डों को अब चकाचक किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने एक करोड़ रुपया जारी किया है। जिससे जिला मुख्यालय में स्थित बस अड्डे के अलावा सभी उपमंडल स्तरीय बस अड्डों व कस्बों के बस अड्डों का भी जीर्णोद्घार किया जाएगा। इस राशि से सभी बस अड्डों पर सीसीटीवी कैमरे, शौचालय में अंग्रेजी शीट सहित बस अड्डों के मुख्य द्वार को भी संवारा जाएगा। जल्द ही इसके लिए संबंधित अधिकारियों की ओर से हरी झंडी मिलने वाली है।
विज्ञापन

जिले के राजौंद,पाई, कौल, ढांड सहित अन्य जगहों के बस अड्डों पर जल्द मरम्मत का कार्य शुरू होगा।
विदित रहे कि लंबे से बस अड्डों की गंभीरता से देखभाल नहीं हो पा रही है। ढांड, पाई, राजौंद, कैथल व जिले के अन्य बस अड्डों के मुख्य गेट, शौचालयों की हालत बदतर है। यहां तक की सीसीटीवी कैमरे भी टूटे पड़े हैं। कैथल बस अड्डे पर सीसीटीवी कैमरे ठीक से काम न करने से अधिकतर कर्मचारियों के वाहन भी चोरी हो चुके हैं। इन्हीं खामियों को दुरुस्त करने पर यह राशि खर्च होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ढांड बस स्टैंड पर वाइट पेंट, मुख्य गेट व शौचालयों की व्यवस्था को सुधारा जाएगा। यहां पानी की सप्लाई की पाइप से लेकर शौचालयों की सीट भी बदली जाएंगी। मुख्य द्वार पर बैनर के साथ अच्छी गुणवता का गेट लगाया जाएगा। इसके साथ राजौंद बस स्टैंड की चारदीवारी व पेंट करवाया जाएगा। कैथल बस अड्डा पर भी दीवारों पर पेंट व सीसीटीवी कैमरे, यात्रियों के लिए पंखे व सुलभ शौचालय की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा पाई व कलायत बस अड्डा पर भी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजौंद बस स्टैंड पर दोनों मुख्य गेट की सुविधा नहीं है। यहां बेसहारा पशु व शरारती तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। शौचालयों में भी गंदगी का आलम हैै। इसके अलावा ढांड बस स्टैंड पर भी मुख्य गेट नहीं है। सांकेतिक निशान भी नहीं है। बस स्टैंड पर देखरेख का भी अभाव है। इसके अलावा अधिकतर बस अड्डों के मुख्य गेट ही गायब है। वहीं पूंडरी बस अड्डा पर सीवरेज की समस्या बनी हुई है। यहां जल्द ओवरफ्लो होकर अड्डा परिसर में बह जाता है।

सौंदर्यीकरण के साथ सभी बस अड्डों पर पेयजल की विशेष सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए विभाग की ओर से 10-15 आर ओ सिस्टम खरीदे जाएंगे। जो जरूरत अनुसार सभी बस अड्डों पर स्थापित किए जाएंगे। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। डिपो महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि जिले में सभी बस अड्डों के सौंदर्यीकरण के लिए विभाग की ओर से एक करोड़ की राशि जारी की गई है। इसमें बस अड्डों पर सीसीटीवी कैमरे, दिवारों व पेंट, शुलभ शौचालयों सहित अन्य सुविधा यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध होगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed