फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The appearance of accused Devendra Singh was postponed, hearing will be held on 8 September

Kaithal News: आरोपी देवेंद्र सिंह की पेशी टली, 8 सितंबर को होगी सुनवाई

Thu, 28 Aug 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The appearance of accused Devendra Singh was postponed, hearing will be held on 8 September

विज्ञापन
कैथल। जिला न्यायिक परिसर में बुधवार को वकीलों की हड़ताल के कारण पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में आरोपी देवेंद्र सिंह की कोर्ट में पेशी नहीं हो सकी। अदालत ने अब अगली सुनवाई की तारीख 8 सितंबर तय की है।

पुलिस ने हाल ही में आरोपी देवेंद्र सिंह के खिलाफ 136 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें उसके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंटों से संपर्क के ठोस सबूत बताए गए हैं। चार्जशीट के अनुसार, देवेंद्र सिंह एक महिला एजेंट के संपर्क में आकर देश से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा करता रहा। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसकी दी गई सूचनाओं से देश को नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि पाक एजेंटों ने उसके लिए वहां रहने व खाने की व्यवस्था की थी। भारत लौटने के बाद भी वह उनके संपर्क में रहा और सोशल मीडिया के जरिए लगातार बातचीत करता रहा। पुलिस ने देवेंद्र के दो मोबाइलों से 25 हजार फोटो और पाकिस्तान में की गई 200 से अधिक कॉल के डाटा भी रिकवर किए हैं। डीएसपी गुरविंद्र ने बताया कि वकीलों की हड़ताल से सुनवाई टल गई है। अब अदालत में अगली पेशी 8 सितंबर को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed