{"_id":"68433a116eb7e6c31700eee8","slug":"the-aim-of-yoga-is-to-develop-spiritual-mental-and-physical-development-kaithal-news-c-18-1-knl1004-664577-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आत्मिक, मानसिक एवं शारीरिक उन्नति करना है योग का उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आत्मिक, मानसिक एवं शारीरिक उन्नति करना है योग का उद्देश्य
Sat, 07 Jun 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरा विश्व योगमय होगा। यह बात हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मीडिया निदेशक विनोद आर्य ने कही। उन्होंने कहा कि योग का उद्देश्य आत्मिक, मानसिक एवं शारीरिक उन्नति करना है।
उन्होंने बताया कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी, जिसका उद्देश्य पूरे विश्व में योग के संदेश को फैलाना और प्रत्येक नागरिक की आत्मिक, मानसिक, सामाजिक एवं शारीरिक उन्नति करना है।
विनोद आर्य ने बताया कि अब योग केवल ध्यान और साधना का विषय नहीं रहा, बल्कि भारत के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा इसे खेल के रूप में स्वीकार किया गया है। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन एवं योगासन भारत के महासचिव जयदीप आर्य के प्रयासों से अब योग खिलाड़ियों को भी अन्य खेल खिलाड़ियों की तरह सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। उम्मीद है कि जल्द ही योग को ओलंपिक सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भी शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
भारत में ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम में योग को जोड़कर लाखों योग खिलाड़ियों में योग प्रतियोगिताओं को लेकर उत्साह की भावना जागृत हुई है।
उन्होंने कहा कि योग दिवस पर हरियाणा सरकार के आयुष विभाग एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। ये खंड स्तर से शुरू होकर जिला और राज्य स्तर तक आयोजित की जाएंगी। कैथल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आठ जून को आयोजित की जाएगी। खंड स्तर के विजेता भाग लेंगे। इसके बाद 15 जून को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होंगी। विजेता को मेरिट प्रमाण पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता के लिए छह आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक आयु वर्ग को छह आसन करने होंगे, जिनमें से पांच अनिवार्य और एक स्वैच्छिक रूप से एडवांस आसन होगा।
n
10-14 वर्ष : वृक्षासन, वक्रासन, चक्रासन, पश्चिमोत्तानासन, नटराजासन
n
14-18 वर्ष : धनुरासन, गरुड़ासन, बद्ध पद्मासन, शलभासन, अर्धमत्स्यासन
n
18-28 वर्ष : हलासन, पश्चिमोत्तानासन, नटराजासन, उत्तानपादासन, उष्ट्रासन
n
28-40 वर्ष : त्रिकोणासन, गरुड़ासन, गोमुखासन, भुजंगासन, पश्चिमोत्तानासन
n
40-60 वर्ष : वृक्षासन, उत्तानपादासन, वक्रासन, जानुशीरसासन, अकारण धनुरासन
n
60 वर्ष से ऊपर : वीरभद्रासन, ताड़ासन, वक्रासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन सहित एक एडवांस आसन
जागरूकता को सराहनीय बताया
सीवन। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीवन में शुक्रवार को योगासन प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के कदम को सराहनीय बताया। इस मौके पर हुई प्रतियोगिता में 76 प्रतिभागियों ने प्रदर्शन किया। प्रत्येक आयु वर्ग से तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जो आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 8 जून को भाग लेंगे।
प्रशिक्षकों और अधिकारियों की रही अहम भूमिका ः आयुष विभाग से डॉ. प्रदीप शर्मा, योग कोऑर्डिनेटर सत्यवान, प्रदीप, सोहनलाल, डॉ. संदीप मेहता और सुखपाल प्रतियोगिता की निष्पक्षता और सुव्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रूप से शामिल रहे। प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा ने शिक्षा विभाग के विक्रम सहित पूरी टीम के सहयोग की सराहना की। संवाद