फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The aim of Ullas Mela is to make everyone literate.

Kaithal News: उल्लास मेले का लक्ष्य है जन-जन बने साक्षर

Sat, 20 Jul 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 20 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
The aim of Ullas Mela is to make everyone literate.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय उल्लास मेला आयोजित किया गया। इसमें भाजपा विधायक लीला राम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उल्लास मेले का लक्ष्य है जन-जन साक्षर बने।

उन्होंने कहा कि कि केंद्र व प्रदेश सरकार जहां प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रही है, वहीं विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में नई नीतियां लाकर घर-घर तक शिक्षा की ज्योत जगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में शिक्षा विभाग द्वारा राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के तहत नव भारत साक्षरता कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके अंतर्गत शिक्षा से वंचित 15 वर्ष से ऊपर आयु वाले व्यक्तियों को शिक्षित किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के सभी जिलों ने भाग लिया और शिक्षा के नए-नए मॉडल प्रस्तुत किए, जिनका विधायक लीला राम व एसडीएम ब्रह्म प्रकाश द्वारा अवलोकन किया गया। उन्होंने इन मॉडलों की खूब सराहना की। विधायक ने कहा कि जो लोग किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह गए हैं, उन्हें नव भारत साक्षरता मिशन के तहत मुख्य धारा में लाया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति शिक्षा से वंचित नहीं रहे। इस अभियान के तहत निरक्षर लोगों को न केवल शिक्षित किया जाएगा, बल्कि तकनीक का उपयोग भी सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मैडिकल शिक्षा पर भी प्रदेश सरकार द्वारा जोर दिया जा रहा है। हर जिले में मैडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं, जिससे डॉक्टरों की कमी दूर होगी तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने बताया कि इस अभियान के तहत जिला के 29 हजार 407 व्यक्ति पंजीकृत हैं, जिन्हें 3900 वालिंटियर्स टीचर्स द्वारा शिक्षित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि 2027 तक प्रदेश में कोई भी निरक्षर न रहे। खेल-खेल में शिक्षार्थियों को बुनियादी शिक्षा प्रदान करना तथा नए कौशल सिखाए जाएंगे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।


इस मौके पर एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, सहायक निदेशक राजीव वत्स, स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर विरेंद्र सिंह, डीईओ डॉ. विजय लक्ष्मी, डीईईओ सरोज, प्रवीण थरेजा, रामकुमार नैन, भाग सिंह खनौदा, राजू सैन भानपूरा, विकास, सत्तु कठवाड़, केके आनंद, सभी बीईओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed