फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The agency threw garbage on the road in Kalayat

Kaithal News: कलायत में एजेंसी ने सड़क पर फेंका कचरा

Sat, 25 Mar 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Mar 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
The agency threw garbage on the road in Kalayat
कलायत। डोर-टू-डोर सफाई योजना के नाम पर कलायत में सफाई एजेंसी के कर्मचारियों की लापरवाही का मामला उजागर हुआ है पोल तब खुली जब उन्होंने नियमित रूप से कलायत अनाज मंडी से पिंजुपुरा मार्ग पर स्थापित डंपिंग यार्ड से कचरे का उठान करवाने के बजाय कूड़े के ढेर सामने से गुजर रही सड़क पर लगा दिए।
विज्ञापन


नतीजा, अनाज मंडी, खेत-खलिहानों, शिक्षण संस्थानों और अन्य कार्यों को लेकर आए दिन इस मार्ग से आने वाले लोगों का रास्ता बाधित होकर रह गया है। इतना ही नहीं बुरी तरह से कचरे से अटे डंपिंग यार्ड और सड़क पर फेंके गए कचरे के कारण भारी दुर्गंध का आलम आसपास के क्षेत्र में बना है। हैरत की बात है कि कुछ दूरी पर ही कलायत उपमंडल लघु सचिवालय, राजकीय आईटीआई, अनाज भंडारण आदि हैं।
विज्ञापन


सड़क के बीचों-बीच फेंके गए कचरे को लेकर समाज सेवी संस्थाएं हरकत में आ गई है। यूथ पावर ग्रुप के प्रधान आशीष मोर और विश्वकर्मा संगठन के युवा नेता प्रीत जगदेवा ने इस मामले को लेकर राष्ट्रीय मानव आयोग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभागों को शिकायत प्रेषित करने का फैसला लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष शशीबाला कौशिक ने बताया कि डोर-टू-डोर सफाई एजेंसी की भारी लापरवाही सामने आई है। इस प्रकार डंपिंग यार्ड पर कचरा डालने का स्थान नहीं बचा है और कूड़ा-करकट सड़क पर फेंका जा रहा है। एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे में रेलवे रोड की बदहाल स्थिति से शहरवासी परेशान

कलायत। कलायत में रेलवे रोड की बदहाल स्थिति से हर कोई परेशान हैं। शहर की जीवन रेखा कहे जाने वाला यह रेलवे रोड कैंची चौंक से रेलवे स्टेशन तक विभिन्न स्थानों पर बुरी तरह से टूट और धंस चुका है। इसके चलते वाहन चालकों को न केवल दिक्कतों का सामना करना पड़ता है बल्कि गंभीर हादसे भी सिर उठा रहे हैं।

सबसे बड़ी दिक्कत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला की छात्राओं को उठानी पड़ रही है। इन शिक्षण संस्थानों के मुख्य द्वार के सामने मार्ग का बड़ा हिस्सा गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से छात्राओं को दिक्कतें होती हैं। मुख्य मार्ग की इस दयनीय स्थिति को लेकर कुछ समय पहले छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। उस दौरान उन्होंने समस्या का हल न होने पर पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करने का एलान किया था। मामले को देखते हुए अधिकारियों ने छात्राओं को जल्द समस्या निवारण करवाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है।

लोक निर्माण विभाग के उप मंडल अभियंता संदीप सचेदवा ने बताया कि विभागीय टीम द्वारा रेलवे रोड का मुआयना किया गया है। विभिन्न स्थानों से टूटे मार्ग को दुरुस्त करने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी को कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। एजेंसी जल्द विभाग के साथ टेंडर के दौरान हुए करार के अनुसार मार्ग की रिपेयर शुरू करेगी।

श्री रामनवमी पर खुलेगा करोड़ों के विकास का पिटारा
कलायत। कलायत शहर के लोगों को 30 मार्च को श्रीराम नवमी अवसर पर करोड़ों रुपये की नौ सौगात मिलेंगी। बतौर मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा और कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी नगर पालिका की इन योजनाओं का सांई मंदिर परिसर से संयुक्त रूप से शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे। विशिष्ट मेहमान के रूप में प्रदेश मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अशोक छाबड़ा भी मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कपिल मुनि तीर्थ कमेटी एवं सांई मंदिर समिति प्रधान राजू कौशिक करेंगे। कलायत नगर पालिका अध्यक्ष शशीबाला कौशिक ने बताया कि योजनाओं के बाद सांई मंदिर समिति द्वारा श्री रामकथा का गुणगान एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। सांई मंदिर पुजारी रमेश कौशिक ने बताया कि श्री रामनवमी पर सुबह नौ बजे हवन, 10 बजे श्री रामकथा भजन आदि कार्यक्रम होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed