फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The administration's resolve is to provide facilities to every citizen.

Kaithal News: प्रशासन का संकल्प, सुविधा हर नागरिक तक

Thu, 01 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 01 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The administration's resolve is to provide facilities to every citizen.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नए साल 2026 के अवसर पर जिले के मुख्य अफसरों ने यह संकल्प लिया है कि जिलेवासियों तक सभी प्रकार की सरकारी सुविधाएं कम समय में और अधिक प्रभावी तरीके से पहुंचाई जाएं। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देगा, ताकि आमजन को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

उन्होंने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी विकास सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके तहत नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के सुधार, सस्ती व सुलभ दवाओं की उपलब्धता, शिक्षा में गुणवत्ता सुधार तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में समान सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन




अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए फील्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जाएगी, ताकि हर वर्ग का जीवन स्तर सुधरे और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक

उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों के हित में चल रही सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्र नागरिकों तक पहुँचाने का प्रयास जारी रहेगा। इसके लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार, स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बीमारियों से बचाव के लिए प्रेरित किया जाएगा।



कानून व्यवस्था बनी रहेगी अटल

एसपी उपासना ने कहा कि पुलिस का प्रथम कर्तव्य आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जिला पुलिस अराजक अपराधियों, शराब, नशा और असला तस्करों के खिलाफ उच्च मनोबल के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

विकास कार्यों पर विशेष ध्यान

जिला नगरायुक्त कपिल शर्मा ने कहा कि शहर के विकास और सुधार कार्यों पर विशेष ध्यान रहेगा। नए वर्ष में कई बड़े प्रोजेक्ट शहर के विकास को नई गति देंगे। अधिकारियों और पार्षदों के बीच समन्वय से समस्याओं का तेजी से समाधान किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग दें।


स्वास्थ्य सेवाओं में रखेंगे मजबूती

सिविल सर्जन डा. रेनू चावला ने कहा

कि वर्ष 2025 में स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। नागरिक अस्पताल में 12 बेड का आईसीयू बनाया गया और भवन का सौंदर्यीकरण भी किया गया। नए वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और मजबूती के साथ जारी रहेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत करके दूरदराज के इलाकों तक तेजी से सेवाएं पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed