फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The accused who provided weapons to the accused in the firing case arrested

Kaithal News: फायरिंग मामले में आरोपियों को असलहा उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Apr 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Apr 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
The accused who provided weapons to the accused in the firing case arrested
कैथल। वर्ष 2023 में गुहणा गांव में एक युवक पर फायरिंग करके कातिलाना हमला करने के मामले में मुख्य आरोपियों को असलहा उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गुहणा निवासी सुमित की शिकायत दी थी कि आठ अप्रैल को उनके गांव निवासी मंदीप उर्फ फौजी व उसके साथी ने फायर किए। मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश की अगुवाई में एचसी तरसेम सिंह की टीम ने कर आरोपी मियां बस्ती चीका निवासी अजय सिंह उर्फ अज्जू को सफीदों जींद से काबू कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस मुख्य आरोपियों सहित छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में आरोपियों को असलहा अमुनेशन अजय ने उपलब्ध करवाया था। आरोपी के कब्जे से 32 बोर देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी अजय ने वर्ष 2022 दौरान थाना चीका के तहत एक युवक पर कातिलाना हमला करते हुए फायर किए थे। उसी मामले में गवाह को जान की धमकी भी अजय ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी अजय ने अपने साथी के साथ जींद के एक गांव निवासी व्यवसायी से गन प्वाइंट पर फिरौती की मांग भी की गई। थाना सदर नरवाना में मामला दर्ज कराया गया है। आरोपी अजय चार मामलों में वांछित था। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया। उसे पुलिस ने व्यापक पूछताछ के लिए चार रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed