फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The accused was sent to jail for trying to extort money from other youths as well

Kaithal News: आरोपी को जेल भेजा दूसरे युवाओं से भी करता था उगाही का प्रयास

Wed, 09 Jul 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The accused was sent to jail for trying to extort money from other youths as well
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल बस स्टैंड स्थित चालक प्रशिक्षण केंद्र से तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी चालक हाकम सिंह को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) द्वारा सोमवार को कार्रवाई की गई थी।

शिकायतकर्ता अंकुश (निवासी गांव बात्ता) ने आरोप लगाया कि चालक हाकम सिंह अनुपस्थिति दर्ज कराने की धमकी देकर अन्य युवाओं से भी रिश्वत मांगता था। कई युवा भय के चलते सामने नहीं आ सके। एसीबी ने इस पूरे मामले में सहयोगी चालक जोरा सिंह की संलिप्तता की भी जांच शुरू कर दी है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। रोडवेज प्रबंधन ने आरोपी को निलंबित करने की सिफारिश भी भेज दी है।
विज्ञापन


मामले की पृष्ठभूमि ः शिकायतकर्ता अंकुश, जो हैवी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए प्रशिक्षण ले रहा था, ने एसीबी से शिकायत की थी कि आरोपी हाकम सिंह रिश्वत की मांग कर रहा है। एसीबी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड पर दबिश दी और आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हाकम सिंह पिछले 23 वर्षों से रोडवेज विभाग में बतौर चालक सेवाएं दे रहा था। फिलहाल वह कैथल रोडवेज कोचिंग स्कूल में हेवी लाइसेंसधारी चालकों को प्रशिक्षण देने और परीक्षा में पास या फेल करने की जिम्मेदारी निभा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन








एसीबी अधिकारियों ने बताया कि चालक जोरा सिंह की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। यदि आवश्यक हुआ, तो उसके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाकम सिंह से पूछताछ जारी है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।


आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की भूमिका की जांच जारी है और अन्य सभी संभावित पक्षों की भी जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed