फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Terrorists will not be spared: MP Karthikeya

आतंकियों को न बख्शेंगे : सांसद कार्तिकेय

Fri, 25 Apr 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 25 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Terrorists will not be spared: MP Karthikeya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा है कि इस समय देश बेहद मजबूत हाथों में पूरी तरह सुरक्षित हैं। कश्मीर में आतंकवादी हमला करने वालों और उनके पीछे छिपी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सरकार इसको लेकर सजग है और ऐसे लोगों को सख्त जवाब दिया जाएगा। इस प्रकार की घटना को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने यह बात सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में कही। वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंचकूला में 27 अप्रैल को होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए वीरवार को यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


धर्मशाला में पहुंचने पर प्रधान विक्की शर्मा, नरेश भारद्वाज, राजकुमार शर्मा एमई, ईश्वर पाडला, डॉ. प्रदीप शर्मा व सुरेश बजरंगी ने उन्हें ब्राह्मण समाज की ओर से पगड़ी भेंटकर सम्मानित किया। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही कहा है कि आंख झुकाकर या उठाकर नहीं, आंख मिलाकर बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






कश्मीर हमले के दोषियों व उनके पीछे छिपी ताकतों को बक्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम किसी एक समाज या वर्ग के नहीं बल्कि सभी वर्गों के भगवान हैं। मौजूदा समय में उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए पूरे देश के साथ ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर काम करना होगा। परशुराम जयंती एक ऐसा मौका है। जब हम समाज के लोगों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर सकते हैं। आज के दौर में भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर देश धर्म और समाज के लिए काम करना होगा।







फिल्म में ब्राह्मण समाज के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं



कार्तिकेय शर्मा ने अनुराग कश्यप की फिल्म में ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ऐसी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगा। उनके खिलाफ देश का संविधान और कानून अपना काम करेगा। ब्राह्मण आयोग के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि उन्होंने सरकार के आगे इस मांग को रखा है। ब्राह्मण समाज सरकार के कदम की प्रतीक्षा कर रहा है। कश्मीर की घटना के बाद नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थगित करने और बीजेपी के कार्यक्रम पर कार्तिक ने कहा कि यह पंचायती राज का कार्यक्रम है और उसमें पूरे देश के पंचायती राज के प्रतिनिधियों को निमंत्रित किया गया है। इसलिए इसे स्थगित नहीं किया गया। इस समय में विपक्ष को ओछी राजनीति छोड़कर देशहित के बारे में सोचना चाहिए।



ब्राह्मण धर्मशालाओं में युवाओं के लिए बने कोचिंग सेंटर



कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज की जो धर्मशालाएं हैं। उन धर्मशालाओं में उन युवाओं के लिए कोचिंग सेंटर की व्यवस्था की जाए जो सक्षम नहीं है। जो जरूरतमंद हैं। उनके लिए कोचिंग की व्यवस्था की जाए। ऐसे बच्चे जो आईएएस , आईपीएस, एचसीएस या किसी भी शिक्षा या नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए स्किल सेंटर या ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाने चाहिए। प्रधान विक्की शर्मा ने कहा कि कैथल की ब्राह्मण धर्मशाला में लाइब्रेरी के साथ कोचिंग सेंटर की व्यवस्था है। इस पर कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि कोचिंग सेंटर के लिए जिन व्यवस्थाओं की जरूरत है। वह उन्हें जल्द पूरी कर देंगे।


इस मौके पर विक्की शर्मा प्रधान ब्राह्मण धर्मशाला, नरेश भारद्वाज, रामकुमार शर्मा सिंगवाल, राजकुमार शर्मा एमई, बीरबान करोड़ा, राजेंद्र शर्मा, कपिल खेड़ी, विकास गुहना, मनदीप बाबा लदाना, ईश्वर पाड़ला, डॉ प्रदीप शर्मा, सुरेश बजरंगी, चेतन कोच, सुरेश जांझ, रामलाल शास्त्री, उदय उझाना, आनंद शर्मा, अशोक सिरसल, राज रमन दीक्षित, हरिओम मास्टर,अमित सांघण व गौरव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed