फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   tenth accused arrested, 8 still at large

दसवां आरोपी गिरफ्तार, आठ की तलाश जारी

Sat, 28 Jun 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Sat, 28 Jun 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
tenth accused arrested, 8 still at large
कैथल। आयकर विभाग कार्यालय से वर्ष 2012 में वाउचर चुराकर करोड़ाें रुपये का घोटाले करने के मामले में पुलिस ने दसवें आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से पकड़ा गया है। रिमांड के दौरान आरोपी के हिस्से आई नकदी व पीएनबी अकाउंट की पास बुक बरामद कर ली गई। वहीं, आरोपी को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले गिरफ्तार किए गए नौ आरोपियों से 47 लाख 72 हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं, जबकि आठ अन्य आरोपियों की पहचान की जा चुकी है।

जिला पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि पुलिस टीम ने लोअर बाजार शिमला से 25 जून शिमला निवासी हेमंत तनेजा को गिरफ्तार किया। आरोपी का 28 जून तक तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था।
विज्ञापन


ये है मामला
गौरतलब है कि चार अगस्त 2012 को थाना शहर में आयकर विभाग कैथल के अधिकारी अशोक कुमार बंसल की शिकायत पर दर्ज मामले अनुसार अज्ञात व्यक्तियों ने कार्यालय से 241 वाउचर चुरा लिए थे। आरोपी हेमंत तनेजा की मौसी के लड़के रमेश वासी पश्चिम विहार नई दिल्ली ने चोरी के वाउचरों से उसके पीएनबी अकाउंट में 11 लाख 50 हजार रुपये डलवाए तथा हेमंत को एक लाख रुपये कमीशन देकर उससे शेष नकदी प्राप्त कर ली। हेमंत के कब्जे से 10 हजार रुपये व बैंक पासबुक बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मामले में पुलिस नौ अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें राजीव कालोनी कैथल वासी अमीत कुमार के कब्जे से एक लाख, बिशनगढ़ गामड़ी वासी विक्रम से 11 लाख रुपये, नसीरपुर करनाल वासी सुभाष से पांच लाख रुपये, पश्चिम विहार नई दिल्ली वासी रमेश से 11.75 लाख रुपये, सरिता विहार र्नई दिल्ली वासी मनोज वर्मा से 3.12 लाख रुपये, करनाल के सीवन गेट वासी विनोद कुमार से आठ लाख रुपये, नेहरू गार्डन कालोनी वासी अश्वनी पुरी से सात लाख, क्योड़क वासी रोहताश से 50 हजार रुपये तथा दुनाकोल नेपाल वासी रवि हाल, कुरुक्षेत्र से 35 हजार रुपये नकदी पहले ही बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed