फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tender for construction of Hansi-Kaithal fourlane road will be held in next one month

कैथल को सौगात: अगले एक महीने में लगेगा हांसी-कैथल फोरलेन सड़क के निर्माण का टेंडर, 75 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Fri, 11 Aug 2023 07:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 07:23 PM IST
सार

जींद से कैथल मार्ग स्थित गांवों को इसका फायदा  मिलेगा। गांव तितरम व कसान में आयोजित जनसभा में लोगों को उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी। कलायत हलके के कई गांवों में जनसभा की। जनसभा के दौरान कहा कि गांवों में तालाबों के सुधारीकरण के लिए 800 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया गया है। 

विज्ञापन
Tender for construction of Hansi-Kaithal fourlane road will be held in next one month
जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिले के लोगों को जल्द ही एक और फोरलेन सड़क की सौगात मिलेगी। इसके तहत अगले एक महीने में हांसी-कैथल फोरलेन निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर लगा दिया जाएगा। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गांव तितरम में आयोजित जनसभा में दी है।

विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके निर्माण के बाद जींद से कैथल मार्ग स्थित सैंकड़ों गांवों को फायदा मिलेगा। वहीं, इससे पहले केंद्र सरकार ने कैथल व पटियाला रोड पर सड़क को फोरलेन बनाने की घोषणा की है। इसके लिए भी 138 करोड़ रुपये का बजट भेजा गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हांसी से कैथल की दूरी करीब 110 किलोमीटर की है। वहीं, दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गांवों में तालाबों के सुधारीकरण के लिए 800 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है और अब तक करीब 1600 तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस हाईवे की घोषणा करीब सात साल पहले वर्ष 2016 में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हांसी से जींद होकर कैथल तक फोरलेन बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा लोक निर्माण विभाग से सर्वे करवाया था। सर्वे दो साल पहले ही पूरा हो गया था।

इसके बाद प्रदेश सरकार ने इसे भारत-माला प्रोजेक्ट में शामिल करने का आह्वान केंद्र सरकार को किया था। प्रदेश सरकार ने भी इसके लिए अलग से बजट जारी किया था। अब उप मुख्यमंत्री ने इस फोरलेन सड़क की योजना को अपनी विशेष घोषणाओं में शामिल किया है।

दक्षिण हरियाणा से मजबूत होगा संपर्क
हांसी से कैथल तक फोरलेन सड़क का निर्माण होने के बाद अंबाला व कैथल की दक्षिण हरियाणा से संपर्क मजबूत होगा। हांसी से कैथल तक करीब ढाई घंटे का समय लगता है। फोरलेन सड़क बनने के बाद केवल दो घंटे का समय ही लग पाया है।

प्रतिदिन हजारों वाहनों का होता है आवागमन
हांसी से कैथल मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। दूसरा तितरम मोड़ से लेकर राजौंद तक सड़क की खस्ताहाल के कारण वाहन चालकों को कई बार दुर्घटनाओं को सामना करना पड़ता है। अब फोरलेन सड़क का निर्माण होने के बाद वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।

पंचायती राज संस्थानों में हर दूसरी कुर्सी महिलाओं के लिए की आरक्षित- चौटाला
हरियाणा के कैथल में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कलायत विधानसभा क्षेत्र के गांव तितरम, देवबन, कसान आदि गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में भी गांवों को कई विकास कार्यों की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायती राज संस्थानों में हर दूसरी कुर्सी महिलाओं के लिए आरक्षित करने का कार्य किया है। ग्रामीण आंचल में व्यायामशालाएं व पार्कों का निर्माण किया जा रहा है, जो गांव शेष बचे हैं, उनमें इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

चौटाला ने गांवों में ग्राम पंचायत व ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करते हुए कहा कि जितने भी गांव में तालाब हैं, उनका सुधारीकरण किया जाएगा। शिवधाम योजना के तहत जिन श्मशान घाटों में रास्ते, शैड, पेयजल आदि की कमी हैं, वहां पर तुरंत इसे पूरा करने का कार्य किया जाएगा। स्कूलों में प्रार्थना स्थल के लिए शेड व ब्लॉक लगाए जाएंगे। सौंगल से देवबन तक की सड़क का निर्माण होगा, साथ ही गांव देवबन में हाईवे से गांव तक सड़क किनारे लाइट लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी गांवों में जितनी भी चौपालों में मरम्मत की जरूरत है, उसे तुरंत पूरा किया जाएगा। गांव देवबन में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण किया जाएगा। संबंधित गांवों में ग्राम पंचायत द्वारा जमीन मुहैया करवाने पर भव्य सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवी लाल की विचारधारा को प्रदेश में आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं की हैं, जहां पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं, वहीं अब प्रदेश में राशन डिपो में भी 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं। इससे पूर्व भी प्रत्येक हलके में 25-25 करोड़ सडक़ों के निर्माण के लिए दिए थे, इसके बाद भी यदि कोई सड़क बचती है तो उसका निर्माण भी प्राथमिकता से करवाया जाएगा।

इससे पूर्व सभी गांवों में पहुंचने पर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। पगड़ी शॉल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रमों को पूर्व विधायक सतविंद्र सिंह राणा, जिला परिषद अध्यक्ष दीप मलिक जाखौली, जजपा जिलाध्यक्ष रणदीप कौल, बिल्लू चंदाना, धूप सिंह माजरा, सुभाष सिसला, प्रीतम कौलेखां आदि ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष दीप मलिक जाखौली, जजपा जिलाध्यक्ष रणदीप कौल, बिल्लू चंदाना, धूप सिंह माजरा, राजू ढुल पाई, सुभाष सिसला, प्रीतम कौलेखां, बलवान कोटड़ा, राममेहर, अमित, हैप्पी, मोनू, कुलदीप, चंद्रभान दयौरा, अमरजीत, जयवीर ढांडा, रोशन ढांडा, ज्ञान सिंह, सुरेश राणा, सोनू कोटड़ा, सेवा सिंह, बिजेंद्र, राजेंद्र, गजे सिंह, पाला राम सैनी, मांगे राम ढुल, जगदीश दुब्बल, सुनीता कोटड़ा, मनप्रीत सिंह, वजीर सिंह, संजय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Tender for construction of Hansi-Kaithal fourlane road will be held in next one month
कार्यकर्ताओं से मिलते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अभी तक नूंह हिंसा के 350 आरोपी किए गिरफ्तार- दुष्यंत चौटाला
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को कलायत हल्का में पहुंचे। उन्होंने हल्के के कई गांवों में जनसभा को संबोधित कर गठबंधन सरकार की नीतियों की जानकारी दी। किया। दुष्यंत ने गांव तितरम में पत्रकारों से बातचीत में चाचा अभय चौटाला को धमकी मिलने पर कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पहले भी छह विधायकों को इसी प्रकार से धमकियां मिली तो पांच आरोपियों को सरकार ने गिरफ्तार कर लिया था। अब फिर से धमकी देने वाले आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

दुष्यंत ने नूंह हिंसा मामले में कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अभी तक सरकार ने 350 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यदि कोई भाईचारा बिगाड़ेगा तो सरकार उसके साथ सख्ती से निपटेगी। इस हिंसा में शामिल सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार हों। क्योंकि हिंसा करने वाला न किसी धर्म का होता है और न किसी जाति का।

ग्राम पंचायतों द्वारा विशेष समुदाय के लोगों के बहिष्कार करने के फैसले पर दुष्यंत ने कहा कि जो लोग इस समय विशेष समुदाय का बहिष्कार कर रहे हैं। भविष्य में उनका ही बहिष्कार हो जाएगा। ऐसे में उन्हें सोच विचार करके ही आगे कोई फैसला लेना होगा।

वहीं, महिलाओं को आरक्षण देने पर चौटाला ने कहा कि प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं की हैं, जहां पंचायती राज संस्थानों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं, वहीं अब प्रदेश में राशन डिपो में भी 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं। इसके लिए 14 अगस्त तक महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। उनकी पार्टी की प्राथमिकता है कि महिलाओं को हर क्षेत्र में सम्मान मिले। इससे पूर्व भी प्रत्येक हलके में 25-25 करोड़ सडक़ों के निर्माण के लिए दिए थे, इसके बाद भी यदि कोई सडक़ बचती है तो उसका निर्माण भी प्राथमिकता से करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed