फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ten lakhs grant for unopposed Elected Panchyat

सर्वसम्मति से पंचायत चुनने पर 10 लाख की ग्रांट

Wed, 03 Jun 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Wed, 03 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर ने अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सर्व सम्मति से चुनी जाने वाली ग्राम पंचायतों व नगरपालिका पार्षदों को 10 लाख रुपये विशेष ग्रांट देने का फैसला लिया है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे दस लाख रुपये की विशेष ग्रांट लेने के लिए अभी से जुट जाएं और ज्यादा से ज्यादा सर्वसम्मति करवाने का प्रयास करें।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि अतिथि अध्यापकों को लेकर भी सरकार का रवैया सकारात्मक है और जितना भी संभव हो सका, उनकी मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे ऐसा फार्मूला बना रहे हैं जिससे एक घर में कम से कम एक नौकरी तो अवश्य मिल सके। उन्होंने कहा कि इस फार्मूले पर काम शुरू हो चुका है और उन्हें उम्मीद है कि यह फार्मूला काफी कारगर साबित होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान व आम लोगों की समस्याओं को लेकर भी सरकार गंभीर है। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जा रहा है। बाजीगर ने कहा कि सरकार घोषणा पत्र में किए गए वादों को हर हालत में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि काम करवाने के लिए जी तोड़ मेहनत की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ओम प्रकाश गोयल, जय प्रकाश, हरी राम, ईश्वर चंद, डाक्टर सुरेंद बंसल, तरसेम गोयल, ज्ञान नंबरदार, मांगे राम जिन्दल, ओम प्रकाश बबली, अमरीक नम्बरदार, गज्जन गोबिंदपुरा, बलविंद्र शाह, हरमिंद्र खारा, मत्तली राम, सोहन व संता राम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed