{"_id":"60ff09bf8ebc3e587b5f17d9","slug":"temple-decorated-on-the-first-monday-of-sawan-kaithal-news-knl778524163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले सोमवार पर सजे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले सोमवार पर सजे मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह ही लोग मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जाना शुरू हो गए थे। भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। लोगों ने बेलपत्रों, फूलों से महादेव का अभिषेक किया। भोलेनाथ के सामने अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना की। ग्यारह रुद्री मंदिर, अरूणेश्वर मंदिर, श्री नीलकंठ महादेव ज्योतिर्लिंग मंदिर, शिव मंदिर शोरा कोठी, शिव शक्ति धाम मंदिर सहित छोटे-छोटे मंदिरों में सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। यहां सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया। हर कोई भगवान शिव पर जल, दूध, पुष्प व बेलपत्र चढ़ाने के लिए हाथ में लेकर खड़े दिखाई दिए।
सावन के सोमवार का काफी महत्व है। यही कारण है कि सावन शुरू होते ही पहले सोमवार को लोगों की भीड़ मंदिर पर दिखाई दी। यहां कोविड से सावधान रहने के लिए भी पुजारी लोगों को समझाते दिखाई दिए। ग्यारह रुद्री शिव मंदिर के पुजारी मुनेंद्र शर्मा ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए श्रद्धालुओं को एक एक करके व मास्क लगाकर ही मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जाने दिया जा रहा है। जब श्रद्धालु पूजा अर्चना कर बाहर निकलता है तो उसके बाद ही दूसरे श्रद्धालु को प्रवेश दिया जाता है। इसके साथ की श्रद्धालुओं के हाथों को सैनिटाइजर भी किया जा रहा है। श्रद्धालु साक्षी, सोनिया, किरन ने कहा कि यदि हम मन से शिव की आराधना करेंगे तो हमारे मनोकामना पूर्ण जरूर होगी। वह सावन लगते ही शिव मंदिर में शिव की पूजा अर्चना के लिए जाने लगती है और जब तक सावन माह खत्म नहीं होता वह हमेशा मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करती हैं।