{"_id":"5d5300fb8ebc3e6d03543ec0","slug":"temple-broken-guru-ravidas-kaithal-news-rtk5116885181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु रविदास मंदिर तोड़ने के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु रविदास मंदिर तोड़ने के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग
विज्ञापन
11-कैथल। रविदास मंदिर तोडने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए समाज के लोग।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससी बीसी एकता मंच ने दिल्ली में हुई मंदिर तोड़ने की घटना का विरोध करते हुए शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों व जिलेभर से पहुंचे समाज के लोगों ने डीसी को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता जिला प्रधान आभेराम ने की।
प्रदर्शन से पूर्व समाज के लोग जवाहर पार्क में इकट्ठे हुए और पिहोवा चौक करनाल रोड पर नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे व ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की कि मंदिर को दोबारा बनवाया जाए। उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो समाज के लोग 21 को भारत बंद करेंगे। इस अवसर पर ईश्वर सिंह, संजय कुमार, रामेश्वर, रमेश, जगदीश मेहरा व अन्य मौजूद थे।
मंदिर तोड़ने की निंदा की : प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मंदिर तोड़ने की निंदा करते हुए कहा कि 600 वर्ष पुराने मंदिर को तोड़ना सरकार का तानाशाही रवैया है। यह समाज की आस्था पर कुठाराघात है। उन्होंने मांग की कि मंदिर को अपने असल रूप में पुनर्निर्मित करवाया जाए।
विज्ञापन
उधर, कलायत में रैदास तख्त हरियाणा के तत्वावधान में उपमंडल कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर कलायत उप-तहसीलदार के माध्यम से भारत सरकार को ज्ञापन दिया गया। रैदास तख्त हरियाणा प्रधान डॉ. प्रीतम कौलेखां ने कहा कि दिल्ली के तुगलकाबाद में गुरु रविदास के मंदिर को गिराए जाने की कार्रवाई को लेकर दलित भाईचारे की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने मांग की कि गुरु रविदास का मंदिर पहले की तरह उसी स्थान पर बनाया जाए। इस अवसर पर रामकुमार धानियां, राजेश जेष्ट, कश्मीर हंसडेहर, मोनू, राममेहर दुब्बल, हरपाल पिंजूपुरा, राजेश मटौर, चंद्रभान कौलेखां, धर्मपाल व रामनिवास मौजूद थे।