फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Temperature dropped due to rain in the night

रात में हुई बारिश से गिरा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to rain in the night
25-कैथल। करनाल रोड पर सुबह धूल भरी आंधी के बीच गुजरते हुए राहगीर। - फोटो : Kaithal
कैथल। बृहस्पतिवार देर रात को मौसम ने करवट ली और बारिश होने से तापमान गिर गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। बारिश होने से किसानों के चेहरों पर भी खुशी छाई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बारिश होने के बाद धान की रोपाई के कार्य में तेजी आएगी। पिछले 15 दिनों से गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और 26.3 डिग्री रहा। जिले में कुल 56 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक पूंडरी क्षेत्र में 30 एमएम बारिश हुई। जिले में औसतन सात एमएम बारिश दर्ज की।
विज्ञापन

मौसम में हुए बदलाव के बाद बारिश होने पर सुबह के समय तो उमस रही। जबकि दोपहर बाद ठंडी हवाएं चली। हालांकि सुबह के समय हुई उमस ने लोगों को अधिक परेशान किया। उधर, चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डा. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अभी शनिवार को भी बरसात होने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में खंड अनुसार हुई इतनी बरसात
कैथल सात एमएम
कलायत नहीं हुई
सीवन नहीं हुई
गुहला-चीका 12 एमएम
राजौंद दो एमएम
ढांड पांच एमएम
पूंडरी 30 एमएम
कुल 56 एमएम
बारिश से किसानों के चेहरे खिले
पूंडरी। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों से आमजन व किसानों के चेहरे मुरझाए हुए थे। वीरवार देर रात हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। बारिश ने उमस भरी गर्मी को भी धो डाला। किसानों का कहना है कि बारिश धान लगाने में काफी सहायक सिद्ध होगी। 15 जून से पहले धान लगाने की सरकार की मनाही भी है। ऐसे में 17 जून को बारिश का आना सोने पर सुहागा साबित होगा। पूंडरी में बाजारों में दोपहर के दो बजे भी रौनक देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed