{"_id":"664d2375970f74433501381a","slug":"tell-the-general-public-about-the-side-effects-of-drugs-kaithal-news-c-18-1-knl1004-394592-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आमजन को नशे के दुष्प्रभाव बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आमजन को नशे के दुष्प्रभाव बताए
Wed, 22 May 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 22 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी, कैथल। नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस की टीम ने पूंडरी में अनाज मंडी, बस स्टैंड व टैक्सी स्टैंड पर आमजन को नशा न करने के प्रति जागरूक किया। एचसी सुनील कुमार ने आमजन को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम ने जानकारी दी कि नशा सामाजिक बुराई है। शरीर में रोगों तथा आपराधिक गतिविधियों की यह जड़ है। नशा का सेवन करने वाला व्यक्ति समाज में अपना मान सम्मान खो देता है। नशा से आर्थिक नुकसान के साथ साथ शारीरिक नुकसान भी होता है। इस बुराई के खिलाफ सामाजिक आंदोलन चलाने की जरूरत है। समझाया कि हमें युवा वर्ग को नशे की चपेट में आने से बचाना होगा, ताकि उनका जीवन भविष्य खराब ना हो। संवाद