{"_id":"68b206e9d2f2aa4a3c058f9e","slug":"teenager-was-defamed-by-creating-fake-id-case-filed-against-three-kaithal-news-c-245-1-kht1001-137048-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किशोरी की फर्जी आईडी बनाकर किया बदनाम, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किशोरी की फर्जी आईडी बनाकर किया बदनाम, तीन पर केस
Sat, 30 Aug 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिले के तितरम थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग लड़की की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी फोटो डालकर बदनाम करने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिकायत में पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि 15 से 28 अगस्त के बीच गांव निवासी साहिल, मोहित और तरसेम ने उनकी बेटी की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई। इसके बाद उस पर अभद्र टिप्पणियां की गईं और जानबूझकर उसे बदनाम करने की कोशिश की गई। जब परिवार ने आरोपियों को ऐसा न करने की चेतावनी दी तो उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। तितरम थाना प्रभारी कृष्ण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद