फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teenager dies of electrocution in Fatehpur

फतेहपुर में करंट से किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies of electrocution in Fatehpur
पूंडरी। मंगलवार को गांव फतेहपुर में मंगलवार को छत पर सरिया ले जा रहे किशोर की हाईटेंशन तार के करंट से मौत हो गई। सरिया तार से छूने से रोहित (16) को करंट लग गया था। वह मामा अनिल कुमार के पास रह रहा था। रोहित का पिता पटियाला में रहता है। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव फतेहपुर में रंगपुरी मंदिर के पास नलकूप नंबर तीन वाली गली में किराये के मकान में रह रहे अनिल का वह भांजा था। मंगलवार को अनिल अपने घर के बाहर बनी नाली सरिये के टुकड़े से साफ कर रहा था। इस बीच उसने सरिया का टुकड़ा भांजे रोहित को देकर छत पर रखना को कहा। जैसे ही मकान की छत पर खड़े रोहित ने सरिया ऊपर की ओर खींचा तो गली के बाहर बहुत नीचे से गुजर रही हाइटेंशन तार से सरिया टकरा गया।
विज्ञापन

करंट से रोहित को जोरदार झटका लगा और हादसे में उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कई बार मांग के बावजूद बिजली निगम इन तारों को ठीक नहीं कर रहा। बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही से यह मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed