{"_id":"6887c6f25bbe89e1f6048244","slug":"teej-was-celebrated-with-great-pomp-in-brahma-kumari-seva-kendra-kaithal-news-c-18-1-knl1004-703145-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में धूमधाम से मनाई तीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में धूमधाम से मनाई तीज
Tue, 29 Jul 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में हरियाली तीज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर असंध सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी उषा दीदी और उत्तराखंड श्रीनगर सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी नीलम दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान नीलम दीदी ने ईश्वरीय महावाक्यों के माध्यम से जीवन में सेवाओं को कैसे आगे बढ़ाया जाए, संबंधों को मधुर और मजबूत कैसे बनाया जाए, तथा सदा हल्का और आनंदित रहने के सूत्र बताए। वहीं, उषा दीदी ने तीज पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि यह त्योहार समृद्धि, सौभाग्य और पारिवारिक प्रेम का प्रतीक है। जब हम परमात्मा की शिक्षाओं को जीवन में उतारते हैं और एक-दूसरे से प्रेमपूर्वक व्यवहार करते हैं, तो हम परमात्मा के साथ आनंद के झूले में झूलते हैं। दीदी ने कहा कि तीज पर बेटियों को कोथली (सौगात) दी जाती है, जो सम्मान और स्नेह का प्रतीक है। जिस घर में खुशहाली होती है, वहां की महिलाएं हंसती-गाती हैं और यही तीज है।