फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Team took 18 samples, found more than 13 percent moisture

Kaithal News: टीम ने लिए 18 सैंपल, 13 फीसद से अधिक मिली नमी

Thu, 30 Jan 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Team took 18 samples, found more than 13 percent moisture
ंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के जींद रोड पर स्थित हैफेड के गोदाम में गेहूं पर पानी डालने के मामले में नया मोड़ आया है। मुख्यालय व डीएम की गठित टीम ने 18 सैंपल लिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, स्टॉक की जांच में 13 प्रतिशत से अधिक नमी मिली है। वहीं, गेहूं पर पानी डालने का वीडियो वायरल करने वाला चौकीदार सतीश भी सामने आया है। उसने वीडियो जारी कर मामले को दबाने का आरोप लगाया है।

दूसरी ओर हैफेड के जिला प्रबंधक सुरेश वैद का कहना है कि चौकीदार ने गोदाम का वीडियो वायरल कर सरकार की छवि खराब की है। उन्होंने कहा कि अब उसे हटाने के लिए एजेंसी के साथ पत्राचार किया गया है और मुख्यालय में भी जानकारी भेजी है।
विज्ञापन


डीएम ने सात सदस्यीय कमेटी का किया गठन ः हैफेड के जिला प्रबंधक सुरेश कुमार ने इस मामले में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इसके साथ ही मुख्यालय की टीम ने भी गोदाम में जांच की थी। डीएम की ओर से गठित कमेटी में मैनेजर सुखदीप, मान सिंह, एसओ प्रेम सिंह, सहायक रमेश कुमार, एफआइ बलजीत सिंह, स्टोरेज टेक्निकल आफिसर जसबीर सिंह व मनोज कुमार को शामिल किया गया था। इसी जांच कमेटी गोदाम का दौरा करने के बाद अपनी रिपोर्ट दी थी। इसी रिपोर्ट में नमी की मात्रा 13.5 प्रतिशत बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में शिकायतकर्ता गोदाम के चौकीदार सतीश कुमार ने वीडियो जारी करके दावा किया कि इसमें कोई झूठ नहीं है। आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी जान-बूझकर इस मामले को दबा रहे हैं। उसे नौकरी से हटाने की भी साजिश चल रही है। वे इस मामले में हैफेड डीएम व एडीसी से भी मिला था, लेकिन सुनवाई नहीं की गई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि कई दिन गोदाम में पहले स्प्रे किया था, जो दोबारा आज तक नहीं हुआ है। अब स्प्रे की बात कहकर पानी डालने वाली बात को अधिकारी दबा रहे हैं। उसकी सरकार से मांग है कि मामले की जांच करवाई जाए।

चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर संंबंधित एजेंसी के साथ पत्राचार किया गया है। इस मामले में मुख्यालय में भी जानकारी भेज दी गई है। मामले में मुख्यालय और उनकी ओर से गठित कमेटी की ओर से भी जांच पूरी कर ली गई है। दोनों ही टीमों की रिपोर्ट में गेहूं को भिगोने का कोई तथ्य सामने नहीं आया है। -सुरेश वैद, जिला प्रबंधक हैफेड

गेहूं में नमी का स्तर
गेहूं की कटाई के लिए आदर्श नमी की मात्रा 18 से 20 प्रतिशत के बीच होती है। दरअसल, यह नमी का स्तर अनाज की गुणवत्ता को बनाए रखता है और साथ ही किसानों को जल्दी दोहरी फसल बोने का समय भी देता है। फसल तैयार होने के बाद गेहूं में नमी की मात्रा की निर्धारित सीमा 12 फीसदी है जबकि अनाज मंडियों में आने वाले अनाज में नमी की मात्रा 18 फीसदी तक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed