{"_id":"699b741beb4289cb5b060914","slug":"team-of-kichhana-village-of-kaithal-first-in-circle-kabaddi-kaithal-news-c-245-1-kht1005-145460-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सर्कल कबड्डी में कैथल के किच्छाना गांव की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सर्कल कबड्डी में कैथल के किच्छाना गांव की टीम प्रथम
Mon, 23 Feb 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
22केएलटी6: विजेता महिला खिलाडिय़ों को सम्मानित करते आयोजक
कलायत। गांव खरक पांडवा के खेल स्टेडियम में भारतीय नौसेना के जांबाज शहीद भीष्म सिंह की स्मृति में 12वीं वार्षिक कबड्डी एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहीद भगत सिंह युवा खेल समिति और ग्रामवासियों ने दो दिवसीय महोत्सव का राष्ट्रगान के साथ शुभारंभ किया। सहारण परिवार समाज संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सहारण ने बताया कि घोषित खेल परिणामों में पुरुष वर्ग सर्कल कबड्डी में जिला कैथल के गांव किच्छाना की टीम पहले स्थान पर रही। दूसरा स्थान चिराग हरियाणा सिरसा को मिला। महिला वर्ग में हिसार जिला के गांव मतलौड़ा की टीम प्रथम और द्वितीय स्थान पड़ोसी राज्य पंजाब के जिला संगरूर के गांव मैहणा कलां की टीम रही। अव्वल स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को नकद इनाम व ट्राफी दी गई।
इस दौरान खिलाड़ियों ने रस्साकशी और मटका दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों ने भी खूब रंग जमाया। इस दौरान शहीद की माता रामरति देवी, सरपंच सुनीता देवी और पवन सहारण सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद भीष्म सिंह के शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रतियोगिता में 46 टीमों ने भाग लिया। पहला व दूसरा स्थान हासिल करने वाली टीमों के साथ-साथ सभी टीमों को आने-जाने का किराया व सम्मान के रूप में 5100 रुपए प्रतिभागी के रूप में दिए।
जानकारी के अनुसार भीष्म सिंह 22 फरवरी 2006 को नौसेना के पोत मगर पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। उनकी याद में हर साल खेल मुकाबलों का आयोजन किया जाता है। 21 फरवरी को महिलाओं की ओपन व एक पंचायत कबड्डी और 22 फरवरी को पुरुषों के 75 किलो भार वर्ग के साथ-साथ कुश्ती दंगल आकर्षण का केंद्र रहा। दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए हर मैच में सरप्राइज इनाम दिए गए। सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को 5100 रुपये की राशि और शील्ड प्रदान की गई। फाइनल के विजेताओं को नकद राशि और ट्रॉफियों से नवाजा गया। समाजसेवी सुभाष फौजी, हरियाणा ओलंपिक संघ के जॉइंट सेक्रेटरी रवींद्र पन्नू और पूर्व खाप प्रधान गुरनाम सहारण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण एकता और अनुशासन को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
22केएलटी6: विजेता महिला खिलाडिय़ों को सम्मानित करते आयोजक
22केएलटी7: मटका दौड़ में भाग लेती महिलाएं
22केएलटी8: पुरस्कार दिखाती महिला खिलाड़ी