फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teachers who transformed lives honored through a digital gratitude campaign.

Kaithal News: डिजिटल कृतज्ञता अभियान से जीवन बदलने वाले शिक्षकों को किया याद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Teachers who transformed lives honored through a digital gratitude campaign.
विश्व ​शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ। विज्ञ​प्ति
कैथल। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर आरकेएसडी कॉलेज में यूथ रेडक्रॉस की ओर से डिजिटल कृतज्ञता अभियान ए टीचर हू चेंज्ड माई लाइफ शुरू किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाले शिक्षकों को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए डिजिटल मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने तक सीमित नहीं होता बल्कि विद्यार्थी की सोच, व्यक्तित्व और जीवन-दृष्टि को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई बार शिक्षक की कही छोटी-सी बात या दिया गया प्रोत्साहन विद्यार्थी के जीवन पर लंबे समय तक प्रभाव डालता है।
विज्ञापन

यूथ रेडक्रॉस काउंसलर डॉ. सुरूचि शर्मा ने बताया कि अभियान को सरल और सहभागी बनाया गया है। विद्यार्थी कुछ क्लिक के माध्यम से उस शिक्षक को याद कर सकते हैं, जिसने उनके जीवन को प्रभावित किया और उससे जुड़ी छोटी-सी स्मृति साझा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर पाठ ब्लैकबोर्ड पर नहीं लिखा जाता, कुछ पाठ जीवनभर साथ रहते हैं। अभियान के तहत विद्यार्थी शिक्षकों से मिले मार्गदर्शन, प्रेरणा, अनुशासन, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास से जुड़े अनुभव साझा कर रहे हैं। प्रतिक्रियाओं को डिजिटल रूप में संकलित कर डिजिटल ग्रैटीच्यूड वॉल और बाद में डिजिटल संकलन के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. कपिल जैन, डॉ. विकास भारद्वाज, डॉ. मंजुला गोयल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

विश्व शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ। विज्ञप्ति

विश्व शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed