{"_id":"6a5a702da8a6a861e50ed82f","slug":"teachers-to-participate-in-large-numbers-in-the-kurukshetra-camp-tomorrow-rampal-sharma-kaithal-news-c-245-1-kht1013-152400-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल कुरुक्षेत्र पड़ाव में बड़ी संख्या में भाग लेंगे अध्यापक : रामपाल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल कुरुक्षेत्र पड़ाव में बड़ी संख्या में भाग लेंगे अध्यापक : रामपाल शर्मा
विज्ञापन
कैथल। उच्च न्यायालय के फैसले अनुसार प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से कार्यरत अतिथि अध्यापकों के अतिशीघ्र नियमितीकरण के लिए राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय पर 23 जून से जारी पड़ाव में रविवार को बड़ी संख्या में अध्यापक भाग लेंगे। यह जानकारी हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, जिला प्रधान रामफल दयोहरा व जिला सचिव अमर नाथ किठाणिया ने दी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से अनियमित शिक्षकों-कर्मचारियों को नियमित करने के उद्देश्य से 16 व 18 जून 2014 को नियमितीकरण की नीतियां बनाई गई थी। पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में चली लंबी बहस के बाद 16 अप्रैल 2026 को सर्वोच्च न्यायालय की ओर से नीतियों को वैध ठहराते हुए इन नीतियों के अंतर्गत सेवा शर्तों को पूरा करने वाले अनियमित शिक्षकों/कर्मचारियों को नियमित करने के हक में निर्णय सुनाया।
इसके बाद 27 मई 2026 को निर्णय सुनाते हुए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने महत्वपूर्ण टिप्पणी में कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं। उन्हें 20 साल तक अनियमित रखना अन्यायपूर्ण है। अतिथि अध्यापकों को लंबे समय तक अनियमित रखने का सरकार का निर्णय अध्यापक समाज को अपमानित करने जैसा है।