{"_id":"57698cfd4f1c1bdf7db4839e","slug":"teachers-protest-against-appoinment-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति के विरोध में अध्यापकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति के विरोध में अध्यापकों ने किया प्रदर्शन
beauro kaithal
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
अध्यापकों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने प्राध्यापक के पद पर पदोन्नत अध्यापकों को दूर दराज दिए गए स्टेशनों के विरोध में जिला प्रधान सतबीर गोयत के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। मंच संचालन जिला सचिव बूटा सिंह ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए अध्यापक संघ के राज्य लेखा परीक्षक जयप्रकाश शास्त्री ने कहा कि सरकार द्वारा बिना काउंसलिंग के पदोन्नति लिस्ट जारी करके महिलाओं सहित अनेक अध्यापकों को दूर दराज स्टेशन दे दिया है। जो सरकार की अपनी अप्रैल मास में जारी की गई स्थानांतरण पॉलिसी का उल्लंघन है।
उन्होंने कहा कि सभी पदोन्नत अध्यापक/अध्यापिकाओं को दिए गए स्टेशन रद्द करके काउंसलिंग के आधार पर स्टेशन दिए जाएं। पदोन्नति से वंचित अध्यापकों की सूचियां अति शीघ्र जारी की जाएं, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को अंतर जिला स्थानांतरण वाले अध्यापकों को स्टेशन दिए जाने का अधिकार वापस ले कर पहले से दिए गए स्टेशनों पर ही ज्वाइन करवाया जाए।
विज्ञापन
संघ के राज्य संगठन सचिव कंवरजीत ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों में महीनों तक अध्यापकों के कार्यों का समाधान नहीं होता। इस अवसर पर रामपाल शर्मा, भूपेंद्र सिंह, राकेश कुमार, पारस राम मित्तल, कृष्ण कौशिक, कृष्ण आर्य व बलजीत सिंह ने भी मौजूद थे।