फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teachers learned new methods of teaching mathematics.

Kaithal News: शिक्षकों ने सीखे गणित शिक्षण के नए तरीके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teachers learned new methods of teaching mathematics.
क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में मौजूद ​शिक्षक व अन्य। स्वयं
कैथल। जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम (सीबीपी) का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इसका उद्देश्य शिक्षकों को जॉयफुल मैथमेटिक्स के जरिये सशक्त बनाना रहा।
विज्ञापन

27 और 28 जून को आयोजित इस उच्च स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने किया। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के 18 विभिन्न स्कूलों के 60 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने गणित को छात्रों के लिए अधिक मजेदार, सार्थक और छात्र केंद्रित बनाने की व्यावहारिक रणनीतियों को सीखा।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य रिसोर्स पर्सन के रूप में पानीपत से डॉ. यतिन रावल और इस्माईलाबाद से डॉ. गौरव गर्ग रहे। उन्होंने गणित की नवीन शिक्षण विधियों, रिक्रिएशनल मैथमेटिक्स, गणित शिक्षण में आईटी का प्रभावी इस्तेमाल और विद्यार्थियों की ओर से की जाने वाली आम गलतियों और मुश्किल कॉन्सेप्ट को आसानी से संभालने के गुर सिखाए। प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने तार्किक सोच और समस्या समाधान स्किल को विकसित करने में गणित के महत्व पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गणित केवल अंकों का खेल नहीं है बल्कि यह तर्कसंगत सोच विकसित करने का माध्यम है, इसलिए शिक्षकों को चाहिए कि वे कक्षा में एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण करें। कार्यशाला के दौरान रिसोर्स पर्सन की ओर से संचालित सत्रों ने शिक्षकों को हर बच्चे के लिए गणित को एक खुशी भरा अनुभव बनाने के लिए प्रेरित किया।

क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व अन्य। स्वयं

क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व अन्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed