{"_id":"cdb879382dc6b12f140ed82cb39e2472","slug":"teachers-attendanc-not-take-by-machine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमैट्रिक मशीन से नहीं लग रही हाजिरी, वेतन कटने का डर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमैट्रिक मशीन से नहीं लग रही हाजिरी, वेतन कटने का डर
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बायोमैट्रिक मशीनें जिले के कई स्कूलों के लिए जी-का-जंजाल बनी हुई हैं। करीब एक महीना बीत जाने के बाद भी आजतक इस मशीन से टीचरों की हाजिरी नहीं लग पाई है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नौ बायोमैट्रिक मशीनें एक महीने पहले आई थीं। इसके बाद केवल एक ही दिन मशीन में स्टाफ की हाजिरी लगी है। मशीनें अब तक कंप्यूटर से जुड़ नहीं पाई हैं।
प्रिंसिपल जनक नरूला ने बताया कि उसके पास स्कूल में 59 लोगों का स्टाफ है। केवल एक दिन ही हाजिरी मशीन से लगी है। मशीन कंप्यूटर में अपलोड नहीं हो रही है।
बायोमैट्रिक मशीन में हाजिरी न लगने के कारण अध्यापिकाओं को वेतन कटने का डर सता रहा है। अध्यापिकाओं ने बताया कि वे लगातार स्कूल में आ रही हैं। मशीन में हाजिरी नहीं लग रही है। रजिस्ट्रर की हाजिरी को ई-मेल से भेजा जा रहा है। मशीन में आई तकनीकी समस्या से भी विभाग को अवगत करवा दिया गया है। फिर भी कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने बताया कि उनके पास अब तक लिखित शिकायत नहीं आई है। गांव के स्कूलों में बिजली व इंटरनेट की समस्या संबंधी शिकायतें आ रही हैं। उनका समाधान किया जा रहा है। अगर ऐसी कोई समस्या है तो उसका हल कर दिया जाएगा।