फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teach students fire safety tips

Kaithal News: विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Teach students fire safety tips
विद्यार्थियों व शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा के महत्त्वपूर्ण गुर सिखाते विशेषज्ञ। विज्ञप्ति
कलायत। शिक्षा भारती विद्यालय परिसर में अग्नि सुरक्षा एवं अग्निशमन यंत्र के प्रयोग से संबंधित एक विशेष व्यावहारिक प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ अनिल एवं रणधीर ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों व शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा के महत्त्वपूर्ण गुर सिखाए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में आग लगने पर सुरक्षित एवं सही तरीके से प्रतिक्रिया देने के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों को आग लगने के प्रमुख कारणों, उससे बचाव के उपायों, विभिन्न प्रकार की आग के अनुसार उपयुक्त अग्निशमन यंत्र के चयन और आपातकाल में सुरक्षित निकास मार्गों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने अग्निशमन यंत्र का उपयोग करके व्यावहारिक प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया जिससे विद्यार्थियों में सतर्कता, जिम्मेदारी और घबराने के बजाय शांत रहकर निर्णय लेने की समझ विकसित हुई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने भी अग्नि सुरक्षा को अति आवश्यक बताया। चेयरमैन कुलदीप सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण से बच्चे किसी भी आपात स्थिति का आत्मविश्वास से सामना करने में सक्षम बनते हैं। प्रिंसिपल जितेन्द्र सिंह ने कहा कि अग्नि सुरक्षा की जानकारी केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक जीवन रक्षक कौशल है।

विद्यार्थियों व शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा के महत्त्वपूर्ण गुर सिखाते विशेषज्ञ। विज्ञप्ति

विद्यार्थियों व शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा के महत्त्वपूर्ण गुर सिखाते विशेषज्ञ। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed