फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   TB testing will be done in 18 newly established centers

Kaithal News: नए बने 18 केंद्रों में होगी टीबी की जांच

Wed, 09 Apr 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
TB testing will be done in 18 newly established centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वास्थ्य विभाग ने क्षय रोग यानी टीबी (माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस) बीमारी रोकने की कवायद तेज शुरू कर दी है। अब टीबी के मरीजों को जांच के लिए जिला नागरिक अस्पताल नहीं आना पड़ेगा, क्योंकि हाल ही में नए बने 18 जांच केंद्र में जांच की व्यवस्था कर दी है।

पिछले साल ही इन बलगम जांच केंद्रों की संख्या 12 थी, लेकिन जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए इसकी संख्या बढ़ाई गई है। अब इन बलगम जांच केंद्र की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। यह बलगम जांच केंद्र खंड स्तर पर स्थित सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 में देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में यह कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही ही स्वास्थ्य विभाग ने पुराना अस्पताल परिसर में जिला स्तर पर टीबी उन्मूलन केंद्र भी स्थापित किया है। वहीं, जिले में अब तक 20 गांव टीबी मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में इस समय टीबी के 800 से अधिक सक्रिय मरीज हैं। इनको विभिन्न संगठनों की ओर से गोद भी लिया गया है। इसके तहत सरकार इन्हें 500 रुपये प्रति माह डाइट की राशि भी दे रही है। हाल ही में करीब 60 हजार लोगों की टीबी को लेकर स्क्रीनिंग भी की गई है। इसके साथ ही टीबी के मरीजों के 25 हजार के करीब तीमारदारों को बचाव के लिए दवा भी शुरू की जा चुकी है।

संक्रमण रोकने की दिशा में बनाए ये केंद्र : स्वास्थ्य विभाग ने टीबी की बीमारी के संक्रमण रोकने की दिशा में यह बलगम केंद्र बनाए है। मरीजों को टीबी को लेकर बलगम जांच के लिए दूर दराज के अस्पतालों में जांच करवाने के लिए जाना पड़ता था। अब खंड स्तर पर ही सीएचसी और पीएचसी में ही जांच की सुविधा मिलने के बाद मरीजों को भी राहत मिलेगी और टीबी संक्रमण का खतरा भी कम होगा।

यह है टीबी बीमारी : टीबी बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है, जो हवा में संक्रमण से फैलती है। यह आमतौर पर फेफड़ों से शुरू होती है।

सबसे कॉमन फेफड़ों की टीबी ही है लेकिन यह ब्रेन, यूटरस, मुंह, लिवर, किडनी, गला, हड्डी आदि शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है।

टीबी का बैक्टीरिया हवा के जरिए फैलता है। टीबी के मरीज को उपचार के दौरान इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि किसी भी सूरत में डॉक्टर की बताई गई दवा न छूटे।

टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत टीबी मरीज के परिवार के सदस्यों व उसके संपर्क में आए लोगों का टीएसटी और ईग्रा टेस्ट किया जा रहा है। यदि इसमें पॉजिटिव मिलते है तो उनका उपचार शुरू होगा। टीबी को रोकने के लिए 18 नए बलगम जांच केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल इन बलगम जांच केंद्रों की संख्या 12 थी। ऐसे में अब इसकी कुल संख्या 30 हो चुकी है। - डॉ. संदीप बातिश, उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी, टीबी बचाव कार्यक्रम।

जिले में यहां बनाए गए हैं जांच केंद्र

केंद्र का नाम
अस्पताल

टीबी यूनिट एक जीएच कैथल
पुराना जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।

टीबी यूनिट एक जीएच कैथल
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शक्ति नगर, कैथल।

टीबी यूनिट एक जीएच कैथल
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पटेल नगर, कैथल।

टीबी यूनिट एक जीएच कैथल
जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।

टीबी यूनिट दो पूंडरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पूंडरी।

टीबी यूनिट दो पूंडरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हाबड़ी।

टीबी यूनिट दो पूंडरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पाई।

टीबी यूनिट दो पूंडरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मूंदड़ी।

टीबी यूनिट तीन सीवन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीवन।

टीबी यूनिट तीन सीवन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पाडला।

टीबी यूनिट तीन सीवन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, क्योड़क।

टीबी यूनिट चार गुहला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कांगथली।

टीबी यूनिट चार गुहला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खरकां।

टीबी यूनिट चार गुहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गुहला।

टीबी यूनिट चार गुहला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भागल।

टीबी यूनिट चार गुहला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अगौंध।

टीबी यूनिट पांच कलायत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कलायत।

टीबी यूनिट पांच कलायत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बालू।

टीबी यूनिट पांच कलायत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, देबवन।

टीबी यूनिट पांच कलायत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बात्ता।

टीबी यूनिट पांच कलायत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सजूमा।

टीबी यूनिट पांच कौल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कौल।

टीबी यूनिट पांच कौल
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ढांड।

टीबी यूनिट पांच कौल
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रसीना।

टीबी यूनिट पांच कौल
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, टीक।

टीबी यूनिट पांच कौल
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फरल।

टीबी यूनिट छह राजौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजौंद।

टीबी यूनिट छह राजौंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, करोड़ा।

टीबी यूनिट छह राजौंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, किठाना।

टीबी यूनिट छह राजौंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जाखौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed