{"_id":"68619e05adc6521f6806804a","slug":"tapeball-cricket-is-being-taught-to-women-players-in-sewan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-680826-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन में महिला खिलाड़ियों को सिखा रहे टेपबॉल क्रिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन में महिला खिलाड़ियों को सिखा रहे टेपबॉल क्रिकेट
Mon, 30 Jun 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन/ कैथल। सीवन निवासी संजय सैनी, सुदर्शन कुमार और इंद्र गोस्वामी सीवन टेपबॉल क्रिकेट का महिला खिलाड़ियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। ये दोनों कोच प्रतिदिन शाम को दो घंटे तक सीवन के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवतियों को टेपबॉल क्रिकेट सिखाते हैं। इन्होंने करीब आठ महीने पहले अक्तूबर में यह नि:शुल्क अकादमी शुरू की थी। कोच अब तक पिछले साल से करीब 60 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर चुके हैं।
इनसे प्रशिक्षण लेकर सीवन कस्बे की खिलाड़ी अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। ये महिला खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। हाल ही में नोएडा में छह से आठ जून तक आयोजित हुई जूनियर नेशनल टेपबॉल चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता था।
अकादमी की महिला खिलाड़ी मन्नू मोगा, दीपाली, नेहा और रितू सैन राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी हैं। पिछले साल अक्तूबर 2024 में पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में हुई राष्ट्रीय स्तर की टेपबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विशेष बात यह है कि इस अकादमी के कोच महिला खिलाड़ियों को नि:शुल्क अभ्यास करवाते हैं। कोच संजय सैन का कहना है कि नगर में युवाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए और बच्चों की खेल के प्रति रुचि को देखते हुए इस अकादमी की शुरुआत की गई है। इसमें लड़कियों के लिए नि:शुल्क खेल प्रशिक्षण शुरू किया गया है।
सैन ने बताया कि अकादमी में खिलाड़ियों को बैडमिंटन और क्रिकेट खेल का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही बच्चों को फिजिकल फिट रहने पर भी जोर दिया जाता है। सीवन नगर में कोई भी खेल मैदान न होने की वजह से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस कारण बहुत से बच्चे खिलाड़ी बनने की इच्छा को मन में दबाकर घर ही रह जाते हैं। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए कैथल या कभी बाहर जाकर अभ्यास करना पड़ता है। सीवन खेल अकादमी के दूसरे कोच सुदर्शन सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास सीवन को खेल के नजरिये में एक बेहतर नगर बनाना है।
टेपबॉल क्रिकेट को जानें
n
टेप बॉल क्रिकेट को गली क्रिकेट के नाम से भी जाना जाता है। यह एक लोकप्रिय क्रिकेट संस्करण है, जिसमें एक टेनिस बॉल को इलेक्ट्रिकल टेप से लपेटा जाता है। इस प्रकार की गेंद का उपयोग अक्सर अनौपचारिक मैचों, जैसे सड़क पर या छत पर क्रिकेट खेलने के लिए किया जाता है। टेप बॉल क्रिकेट, पारंपरिक क्रिकेट की तुलना में अधिक सुलभ और रोमांचक खेल है क्योंकि यह उछाल और गति को बदलता है।