फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tanu tops in Rangoli and Tanya tops in poster making

Kaithal News: रंगोली में तनु और पोस्टर मेकिंग में तान्या अव्वल

Sat, 18 Oct 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 18 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tanu tops in Rangoli and Tanya tops in poster making
दीप उत्सव के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आरकेएसडी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में दीपोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में पोस्टर मेकिंग, रंगोली, दिया व थाली सजावट और सेल्फी फ्रेम मेकिंग शामिल थीं, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगोली में तनु और पोस्टर मेकिंग में तान्या को पहला स्थान मिला।


इस अवसर पर बीएड कॉलेज के प्रधान जगदीश गोयल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। प्राचार्य डॉ. दीपक सैनी ने प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संदेश दिया। निर्णायक मंडल में डॉ. आशा और डॉ. रितु चौधरी ने संध्याकालीन सत्र में भूमिका निभाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम:


रंगोली: प्रथम - तनु, द्वितीय - मुस्कान, तृतीय - पूजा और प्रीति (सांत्वना)



पोस्टर मेकिंग: प्रथम - तान्या, द्वितीय - शीतल, तृतीय - किर्ति और मंजू (सांत्वना)



दिया व थाली सजावट: प्रथम - रितु, द्वितीय - सगुन, प्रितिया, रवीना और कमलजीत (सांत्वना)



सेल्फी फ्रेम मेकिंग: प्रथम - लक्ष्मी, द्वितीय - रवीना, तृतीय - मंजू और कमलजीत (सांत्वना)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed