{"_id":"67180d6fe60640b75d0eec02","slug":"talent-shown-in-rangoli-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-505240-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रंगोली प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रंगोली प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
Wed, 23 Oct 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिताओं की कड़ी में मंगलवार को प्रश्नोत्तरी द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ व रंगोली तृतीय व चतुर्थ ग्रुप में प्रतियोगिता करवाई। जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में जिले के सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को बाल भवन में पुरस्कृत किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका जगबीर नांदल, बीरबल, नरेश कुमार, विजय दुहन, गुरमीत ने निभाई। संवाद